Breaking News

एमएसयू का नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम पंहुचा वार्ड 42 बेलवागंज अन्हरिया बाग़

एमएसयू का नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम पंहुचा वार्ड 42 बेलवागंज अन्हरिया बाग़ में —

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम आज वार्ड 42 बेलवागंज अन्हरिया बाग़ में एमएसयू के अर्जुन कुमार के नेतृत्व में बैठक संपन्न किया गया एमएसयू के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल छात्र नेता अमन सक्सेना उदय नारायण झा पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा प्रसून मैथिल ने सम्बोधित करते हुए कहा की एमएसयू अपने 7 साल के संघर्ष के साथ आपलोगो के बीच पंहुचा हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन एक विचारधारा हैं मिथिला के क्षेत्र और छात्र के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा हैं इस वर्ष नए साल से एमएसयू नया साल नया दरभंगा कैंपेन लेकर दरभंगा वासियो के बीच पहुंच रहा हैं और दरभंगा के 100 साल के इतिहास को लोगों बताने आया हैं की हमारा दरभंगा आज़ादी से पहले कैसे सम्पन्न था लेकिन आज पूरा दरभंगा जाम जलजमाव सूखार और गंदगी से त्रस्त हो चूका हैं दरभंगा का एक भी वार्ड स्वक्षता के पैमाने पर खड़ा नहीं उतरता हैं हम दरभंगा के इतिहास को लोगों को बताने आए की हमारा दरभंगा 100 पहले और गुलाम भारत में कैसा था और आज कैसा हो गया हैं दरभंगा एक ऐसा शहर हैं जहाँ पर दो दो विश्वविद्यालय हैं देश का पहला भूकंपरोधी मकान दरभंगा के ही पास हैं दिल्ली लाल किला से भी 10 फिट ऊँचा दरभंगा के पास लाल किला हैं लेकिन हमारा इतिहास हमलोगो के सामने दफ़न हो रहा हैं जिसे हमलोग ख़त्म होता हुआ देख रहे है जिस
दरभंगा के पास चीनी मिल था जुट
मिल था सूत मिल था पेपर मिल था आज सभी उद्योग धंधा बंद पड़ा हुआ हैं 10-15 हजार के नौकरी के लिए युवा सेकड़ो हजारों किलोमीटर दूर पलायन कर रहे हैं आज औसतन एक मैथिल दिल्ली के लोगों से 10 गुना कम मजदूरी पाता हैं गुजरात से 6 गुना कम पाता हैं आखिर क्यू क्या हमलोग देश के लिए सिर्फ सस्ता मजदूर बन चुके हैं क्या हमारा क्षेत्र सस्ता मजदूर का फैक्ट्री बन चूका हैं तो जवाब हैं हाँ और हम इसे ही बदलने का सपना लेकर आपलोगो के बीच आए हैं एमएसयू के उज्ज्वल कुमार मिश्रा विकाश चौधरी आकाश पूर्वे अनीश चौधरी व नारायण मिश्रा ने कहा क्रांति होगा आंदोलन होगा लड़ाई करना होगा दरभंगा से पटना तक और पटना से दिल्ली की धरती तक संघर्ष करना पड़ेगा तभी सूरत बदलने वाला हैं नया साल नया दरभंगा एक सोच हैं एक उम्मीद हैं की दरभंगा को फिर से सुन्दर बनाया जाए ओवर ब्रिज का निर्माण कर दरभंगा को जाम मुक्त बनाया जाए नाला निर्माण कर दरभंगा को जाम मुक्त बनाया जाए गंदगी पोखरों को साफ कर दरभंगा को फिर से सुन्दर बनाया जाए जिसके लिए हम दरभंगा वासियो को एमएसयू के साथ आगे आना होगा लगभग 3 घंटा बैठक चलने के बाद दर्जनों स्थानीय लोगों ने एमएसयू का सदस्य्ता ग्रहण किया और संघर्ष में साथ चलने की बात कही मौके पर विशाल दास अंकित गुप्ता ठाकुर प्रिंस गणेश प्रधान रोहित कुमार सुधीर कुमार झुनझुन जी रोहित तिवारी सोनू कुमार ऋषभ कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …