Breaking News

नेताजी की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया भावपूर्ण नमन

नेताजी की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया भावपूर्ण नमन

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने रविवार को सुभाष चौक पर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके साथ दुर्गा नंद झा, प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, गिरधर झा आदि ने भी नेताजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर डा बैजू ने सुभाषचंद्र बोस को स्वतंत्रता संग्राम का अग्रणी नेता बताते कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़़ने के लिए जापान के सहयोग से ‘आजाद हिन्द फौज’ के गठन के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.
प्रवीण कुमार झा ने नेताजी की ओर से दिए गये ‘जय हिंद’ के नारा को भारत का राष्ट्रीय नारा बताया. दुर्गानंद झा ने कहा कि सुभाष चंद बोस के मन में देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस की भावना बचपन से ही प्रबल थी। प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई ने कहा कि छोटी आयु में ही नेताजी ने यह जान लिया था कि जब तक सभी भारतवासी एकजुट होकर अंग्रेजों का विरोध नहीं करेंगे, तब तक हमारे देश को गुलामी से मुक्ति नहीं मिल सकेगी. गिरधर झा ने कहा कि जहां सुभाषचन्द्र बोस के मन में अंग्रेजों के प्रति तीव्र घृणा थी, वहीं अपने देशवासियों के प्रति उनके मन में बड़ा प्रेम था.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …