Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज के सेवानिवृत्त च०व० कर्मचारी राजकिशोर सिंह के निधन पर सोमवार को महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने दिवंगत शिक्षाकर्मी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें नेक दिलवाला कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया. शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सभा में बर्सर डा अशोक कुमार झा, डा अभय सिंह, डा अभय कुमार झा, शिव शंकर झा, प्रवीण कुमार झा, रोहित कुमार झा, आकाश वर्मा, राधेश्याम झा, लीला कुमारी, सिंदु कुमारी, पवन कुमार ठाकुर, अनुपम कुमार झा, हरेंद्र कुमार झा, चंद्रकांत चौधरी, चेतकर झा, संतोष कुमार, रमेश कामती, जरीना खातून, जितेन्द्र राम आदि उपस्थित हुए.

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …