Breaking News

दरभंगा राजद कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई.

राष्ट्रीय जनता दल ,की ओर से जिलाध्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई, कोरोना मानक का पालन करते हुये दरभंगा स्थिति कर्पूरी चौक पर कर्पूरी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

माल्यार्पण के पश्यात हुई बैठक में
जननायक कर्पूरी जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उनके विचार व दर्शन को स्वयं के जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष उमेश राय ने उनके साथ व्यतीत किये गये कई अविस्मरणीय क्षण पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिये किये गये कार्य पर विस्तार से चर्चा करते हुये उनके सादगी व संघर्षपूर्ण जीवन को आज के समय में आत्मसात करने पर वल दिया।
पूर्व विधायक भोला यादव द्वारा वर्ष 1967 में उनके शिक्षा मंत्री के रूप में मैट्रिक परीक्षा में इंग्लिश की अनिवार्यता को समाप्त करने व समाज के दवे- कुचले व गरीब-गुरबों को बिहार में आरक्षण का लाभ देने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा लिये गये निर्णय को युग परिवर्तनकारी निर्णय कहा गया।
विचार व्यक्त करने वालों पूर्व प्रत्याशी दरभंगा स्नातक विधान परिषद अनिल कुमार झा, प्रदेश महआ सचिव रामचंद्र यादव , उदय शंकर चौधरी , प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव जिला पार्षद सा प्रखंड अध्यक्ष वसीर अहमद वासिद , प्रखंड अध्यक्ष एहसान अहमद यासमीन खातून महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंजू यादव प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल रिंकी कुमारी एवं अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …