Breaking News

पार्ट 3 रिजल्ट को लेकर चल रहे एमएसयू का आंदोलन समाप्त 31 तारिख को करेंगे आर-पार् की लड़ाई

पार्ट 3 रिजल्ट को लेकर चल रहे एमएसयू का आंदोलन समाप्त 31 तारिख को करेंगे आर-पार् की लड़ाई —

कहा संविधान बदल सकता हैं तो विश्वविद्यालय का नियम भी बदलेगा
बुधवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने अपना आमरण भूख हड़ताल खुद से समाप्त कर दिया एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज और महासचिव गोपाल चौधरी ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनसन समाप्त करवा दिया अनसनकारियों को सम्भोधित करते हुए अविनाश भारद्वाज ने कहा छात्र पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं जिसको पूछने वाला यहाँ कोई भी पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं हैं पिछले तीन दिनों से हर स्तर से प्रयास किया गया की लोकतान्त्रिक तरीके से मांग पूरा हो जाए लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का एक बार सुनना तक पसंद नहीं किया कई बार कुलसचिव कुलपति का घेराव कर अपनी मांग मांगी गयी लेकिन मांग पूरा करने के वजाय ये छात्रों पर एफआईआर कर रहे हैं ये लोग अनसनकारियो का हाल तक जानने का कोशिश नहीं किया गया परीक्षा नियंत्रक कहते हैं आज विश्वविद्यालय बंद हैं और में घर पर हुँ मतलब छात्र इस ठण्ड में भूख से मर जाए ये अपना छुट्टी मनाएंगे 3 दिनों में कोई भी पदाधिकारी पूछने तक नहीं आया दो दिन पूर्व पुलिस प्रसासन के प्रयास पर परीक्षा नियंत्रक आंदोलन पर आए और 7 नंबर से ज्यादा नंबर बढ़ोतरी से आगे की कोई बात नहीं किया पुलिस प्रशासन के बल पर जबरदस्ती छात्रों को धरणा प्रदर्शन से हटाने का काम किया जबकि जब भी कोई आंदोलन होता हैं छात्र संगठन कर्मचारी छात्र सभी इसी जगह पर आंदोलन करते हैं लेकिन एमएसयू के आंदोलन से कुलपति और कुलसचिव को तकलीफ हो रहा हैं ये हमारे संगठन के छात्रों पर छात्र नेताओं पर फर्जी एफआईआर किये जा रहे हैं और मांग एक भी पूरा नहीं कर रहे हैं यह छात्र आंदोलन को हल्के में ले रहे हैं लोकतान्त्रिक आंदोलन को सम्मान नहीं कर रहे हैं पदाधिकारी कह रहे हैं नियम के खिलाफ हैं छात्रों को पास किया ही नहीं जा सकता हम कहते जब संविधान बदला जा सकता हैं तब विश्वविद्यालय का नियम भी बदला जाएगा एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना जय प्रकाश झा दिवाकर मिश्रा अभिषेक कुमार झा आदित्य मिश्रा ने कहा 31 जनवरी को हमलोग फिर से वापस आएंगे और जो भी मांग हैं जब तक पूरा ना हो जाए हम सभी संघर्षरत रहेंगे आंदोलन में शामिल सभी छात्रों को एमएसयू का विभिन्न कॉलेजो के पद पर नियुक्त किया गया और 31 तारिक़ 500 छात्रों के साथ होने वाले विशाल आंदोलन की तैयारी के लिए सभी को आदेश दिया गया पिछले 3 दिन दिनों के आंदोलन में लगभग 200-300 छात्रों का आवागमन आंदोलन में लगातार चलता रहा जिसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रसासन अपनी बात से मुकरते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया हैं विश्वविद्यालय प्रशासन को इस रिजल्ट को लेकर कई तरह का सुझाव भी दिया गया लेकिन एक भी मांग पूरा करने में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिलचस्पी नहीं दिखाया इसका साफ मतलब हैं की रिजल्ट के लिए छात्रों को हिंसक होना पड़ेगा अगर 31 जनवरी को हमलोगो को छात्रों का साथ मिला तो सभी छात्रों का रिजल्ट पास करवा कर ही वापस लौटेंगे तीन दिनों के इस आंदोलन में संगठन के विद्याभूषण राय सुमित माऊबेहटिया उदय नारायण झा नारायण मिश्रा अनिश चौधरी नीरज भारद्वाज वीरेंदर कुमार शशि सिंह जैसे वक्ताओं ने छात्र आंदोलन में बैठे छात्रों को सम्भोधित किया दिन के 3 बजे के करीब आंदोलन को समाप्त कर दिया गया और 31 तारिक़ को आर-पार् की लड़ाई के लिए विश्वविद्यालय प्रसासन को चेतावनी दे दिया गया की हम हारे नहीं हैं जब तक मांग पूरा नहीं होगा छात्रों का यह आंदोलन जारी रहेगा इस आंदोलन में विष्णु कुमार शर्मा अभिषेक कुमार गुरुशरण कुमार डिक्सन कुमार राजू कुमार राहुल कुमार जूही झा तनवीर आलम आदर्श कुमार दीपू कुमार पियूष मैथिल प्रकाश कुमार स्वाति कुमारी नीरज कुमार आदित्य कुमार समेत सेकड़ो छात्र-छात्रा मौजूद रहे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …