सीएम साइंस कालेज में प्रभारी प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, गिनाई उपलब्धियां

सीएम साइंस कालेज में 73 वें गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया. झंडोत्तोलन प्रभारी प्रधानाचार्य सह रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने किया. मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है और नई-नई योजनाओं के द्वारा हम इसके प्रगति के लिए वचनबद्ध हैं. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन शिक्षण के कार्य पर काफी बल दिया है और महाविद्यालय के सभी शिक्षक उत्साह के साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य कर रहे हैं. मूल्यांकन के कार्य की अवधि में भी हमारे सम्मानित शिक्षक शिक्षण कार्य करने के उपरांत ही मूल्यांकन केंद्र पर जाते हैं. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीयकृत ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था में भी हमारे शिक्षक पूर्ण तन्मयता के साथ भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की स्वीकृति के उपरांत कई नए पाठ्यक्रम भी आरंभ करने की योजना है. शिक्षण कार्य के अतिरिक्त महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है. अभी हाल में ही महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया है. साथ ही अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भी महाविद्यालय उपविजेता रहा है. विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को युवा महोत्सव आयोजित करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी जिसका सफलतापूर्वक आयोजन इस महाविद्यालय द्वारा किया गया. महाविद्यालय युवा महोत्सव में चैंपियन का खिताब प्राप्त किया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. अभी हाल ही में शराबबंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक उच्च कोटि के नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था. इधर, राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए .
प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी डॉ अभय सिंह द्वारा कोरोना काल में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए करो ना जो धर्म मेडल का वितरण किया गया. इस मेडर को प्राप्त करने वाले वालों में प्रमुख सुशील कुमार, अश्वनी कुमार , अजय कुमार, सोहन कुमार, सुमित कुमार, चिंटू कुमार, काजल कुमारी, सोनू कुमार, आकाश कुमार, गणेश कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार और खुशबू कुमारी प्रमुख थी. साथ ही, एनसीसी के सी सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया. जिसे प्राप्त करने वालों में प्रभास कुमार, बिरजू कुमार, गोविंद कुमार, और नितेश कुमार प्रमुख थे. कुछ कैडेट को प्रोन्नति भी दी गई. अंडर ऑफिसर में प्रोन्नति प्राप्त करने वालों में दिनेश कुमार सिंह दिनेश कुमार दास गुरमीत कुमार और नंदनी कुमारी प्रमुख थी तथा प्रजेंट में प्रोन्नति प्राप्त करने वालों में सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन कुमार, फलक परवीन, राज नंदनी कुमारी प्रमुख थी.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal