Breaking News

विद्यापति सेवा संस्थान में कार्यकारी अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

विद्यापति सेवा संस्थान में कार्यकारी अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बुचरू पासवान ने बुधवार को ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के साथ देश के विकास के प्रति अक्षुण्ण निष्ठा रखना सही मायने में गणतंत्र दिवस मनाने का वास्तविक अभीष्ट है। इस अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने भारत की एक अरब तीस करोड़ जनता को शुभकामना देते हुए मिथिला और मैथिली के प्रति अपने कर्तव्य बोध का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, विनोद कुमार झा, डॉ गणेश कांत झा, दुर्गानंद झा, हरि किशोर चौधरी, आशीष चौधरी, गिरधारी झा, जयनारायण साह एवं पुरूषोत्तम वत्स सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …