Breaking News

पार्ट 3 रिजल्ट में सुधार के लिए सोमवार को होगा एमएसयू का विश्वविद्यालय में विशाल प्रदर्शन

पार्ट 3 रिजल्ट में सुधार के लिए सोमवार को होगा एमएसयू का विश्वविद्यालय में विशाल प्रदर्शन

विश्वविद्यालय ने साजिस रच आंदोलन को और मजबूत करने का काम किया
एमएसयू के खिलाफ विश्वविद्यालय कर रहा हैं साजिस*
माननीय पत्रकार महोदय मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा शुरू किये गए आंदोलन अब धीरे धीरे उग्र होता जा रहा हैं विश्वविद्यालय प्रशासन की लगातार साजिस ने मिथिला स्टूडेंट यूनियन के इस आंदोलन को और भी मजबूत करने का काम किया हैं विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों का आवाज दबाने के लिए कई तरह से प्रयास किया गया लेकिन आंदोलन समाप्त होने के जगह एमएसयू का आंदोलन और भी मजबूत होता जा रहा हैं सोमवार को सेकड़ो के तादाद में एमएसयू कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंच कर अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन करने पहुंच रहे हैं जिसकी तैयारी संगठन जोड़ो से कर रहा हैं एमएसयू के छात्र नेताओं ने कहा विश्वविद्यालय के द्वारा पहले हमलोगो के ऊपर फर्जी एफआईआर किया गया जब एफआईआर के बाबजूद आंदोलन समाप्त नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय अपने पालित पोषित छात्र संगठन के द्वारा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के खिलाफ आंदोलन शुरू करवाया जिसका स्पोंसर विश्वविद्यालय प्रशासन के ही लोग थे यह आरोप एमएसयू के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के ऊपर लगाया हैं कहा हमारे आंदोलन को समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालय ने आंदोलन में शामिल छात्र छात्राओं और छात्र नेताओं को कॉलेज के द्वारा शो कॉज जारी करवा कर नामांकन काटने का धमकी छात्रों को देने का काम किया हैं विश्वविद्यालय प्रशासन कायरता पूर्ण तरीके से छात्र आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा हैं विश्वविद्यालय ने हमारे आंदोलन को देखते हुए विश्वविद्यालय में अजीबो गरीब नियम लागू कर दिया हैं जिसके लिए आंदोलन से 7 दिन पूर्व सुचना देने की बात कही जा रही हैं विश्वविद्यालय में छात्रों को जाने से रोक लगा दिया गया हैं यह छात्र आंदोलन को समाप्त करने की साजिस विश्वविद्यालय की हैं हम कह देना चाहते हैं विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से मिथिला स्टूडेंट यूनियन डरने नहीं लड़ने आया हुआ हैं पार्ट 3 रिजल्ट में धांधली के खिलाफ एमएसयू 6 दिन तक भूख हड़ताल पर रहा लोकतान्त्रिक तरीके से हर संभव प्रयास किया गया की छात्रों को न्याय मिले जब भी रिजल्ट जारी किया जाता हैं तो छात्रों को फ़ैल कर दिया जाता हैं कम नंबर दिया जाता परीक्षा देने के बाबजूद छात्रों को अनुपस्थित कर दिया जाता हैं मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक झूठ बोलते हैं उनके द्वारा कहा गया था की कोरोना के कारण सभी फ़ैल छात्रों को पास किया जाएगा रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों की कॉपी का पुनः जाँच किया जाएगा लेकिन जब समय आया तो विश्वविद्यालय प्रशासन 7 नंबर ग्रेस देने पर सहमति जता रहे हैं जिसका हमलोग विरोध करते हैं हमारी मांग हैं की सभी फ़ैल छात्रों को कोरोना के कारण पास किया जाए रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के कॉपी का पुनः जाँच किया जाए बिना आरटीआई कम पैसा में छात्रों को कॉपी का प्रतिलिपि उपलब्ध करवाया जाए साथ ही मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा जितने भी फर्जी एफआईआर एमएसयू के छात्रों पर किया गया हैं सभी वापस लिया जाए जब तक सभी मांग पूरा नहीं हो जाएगा हमलोग आंदोलन जारी रखेंगे क़हा ये आंदोलन अब छात्रों का नहीं रहा हैं बल्कि ये आंदोलन मिथिला स्टूडेंट यूनियन का आंदोलन हो गया हैं क्यूंकि विश्वविद्यालय ने जिस तरह से एमएसयू के आंदोलन को दबाने का कोशिश किया हैं उसका जवाब मिथिला स्टूडेंट यूनियन बखूबी देगा दरभंगा मधुबनी झंझारपुर समस्तीपुर बेगूसराय सहरसा पूर्णिया आदि जगहों से छात्र और एमएसयू संगठन के सदस्य इस आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं आंदोलन सोमवार को दिन के 11 बजे शुरू किया जाएगा इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार एमएसयू के खिलाफ साजिस रच रहा हैं हो सकता हैं छात्रों पर लाठीचार्ज भी करवाया जाए आप सभी पत्रकार बंधु से निवेदन हैं इस आंदोलन में जरूर शामिल हो और छात्र हित के लिए आवाज उठाने वाले एक मात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन का साथ जरूर दे आपकी उपस्तिथ हमें नव ऊर्जा का संचार करेगा.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …