Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी ने ग्रहण किया प्रधानाचार्य का प्रभार

सीएम साइंस कॉलेज में डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी ने ग्रहण किया प्रधानाचार्य का प्रभार

सीएम साइंस कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने सोमवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रभार ग्रहण किया.
65 साल की सेवा अवधि पूरा करने के उपरांत निवर्तमान प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने उन्हें महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपा. मौके पर डॉ प्रसाद ने अपनी सेवा अवधि के दौरान उनके कर्तव्य निर्वहन में मदद करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए नवनियुक्त प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी. नव नियुक्त प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने एक छात्र एवं शिक्षक के रूप में महाविद्यालय में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि सीएम साइंस कॉलेज की गरिमा को और भी ऊंचा उठाने का वे प्रयास करेंगे. लेकिन इसमें शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की भूमिका अहम होगी.
प्रभार ग्रहण करने के बाद वर्तमान एवं निवर्तमान प्रधानाचार्य के साथ-साथ सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले महाविद्यालय के वनस्पति विभागाध्यक्ष एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी सुरेश लाल दास का महाविद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया. महाविद्यालय के ऐतिहासिक कामेश्वर भवन में कोरोना के सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए आयोजित विदाई-सह-अभिनंदन समारोह में सभी का मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पागल, चादर, गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.
डा खालिद अनवर के संचालन में आयोजित समारोह में स्वागत भाषण महाविद्यालय के बर्सर डॉ अशोक कुमार झा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ निधि झा ने किया. वर्तमान एवं निवर्तमान प्रधानाचार्यों के सम्मान में महाविद्यालय के आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा ने पद्यमय उद्गार व्यक्त किया. जबकि शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा सहित प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी एवं लेखापाल विमल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में डॉ गिरीन्द्र मोहन मिश्र, डॉ अभय सिंह, डॉ सुषमा रानी, डॉ अजय कुमार ठाकुर, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ पीके चौधरी, डॉ सत्येंद्र कुमार झा, डॉ दिनेश प्रसाद साह, डॉ रश्मि रेखा, डॉ नेहा वर्मा, डॉ पूजा अग्रहरि, डॉ रोहित कुमार झा, उमेश कुमार ठाकुर, चेतना झा, पवन ठाकुर, राजेश कुमार सिंह, चंद्रकांत चौधरी, राकेश कुमार, दिलीप मंडल, मिश्री साह, गोपाल सिंह, जरीना खातून, सिंदु कुमारी, मीनू कुमारी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …