Breaking News

भाकपा(माले) परिवार मे शोक की लहर जिला कार्यालय का झंडा झुका

 

भाकपा(माले) के पूर्व राज्य सचिव का निधन कम्युनिस्ट कतार के लिए अपूर्णीयक्षति

भाकपा(माले) परिवार मे शोक की लहर जिला कार्यालय का झंडा झुका

पूर्व राज्य सचिव सह पोलिट ब्यूरो सदस्य का० पवन शर्मा की याद में माले ने किया श्रद्धांजलि सभा

दरभंगा भाकपा माले के पूर्व राज्य सचिव सह पोलिट ब्यूरो सदस्य का० पवन शर्मा की याद में भाकपा माले द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा कर अपने दिवंगत कामरेड को याद किया गया.

का० शर्मा की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने किया. जिला कमिटी के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, लक्ष्मी पासवान, ऐक्टू के जिला उपाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद साह, नगर सचिव सदीक भारती, रामदेव मण्डल उर्फ गंगा जी, ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, इनौस के जिला सचिव गजेन्द्र नारायण शर्मा, रानी शर्मा, भोला पासवान, सुरेन्द्र पासवान, भोला चौधरी, मो मोजिम आदि नेताओं ने श्रधांजलि सभा में का० शर्मा के माले में योगदान के साथ उनके व्यतित्व एवं कृतित्व की चर्चा की. मौके पर भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि उतर बिहार सहित दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों-अंचलों के संगठक के बतौर काम किया. वे पार्टी के राज्य सचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य रहे. अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मज़दूर सभा (खेग्रामस) के मोर्चे पर भी उन्होंने संगठन की अगुवाई की. 70 के दशक में पटना विश्वविद्यालय से एम० ए० करने के बाद वे पूरी तरह नक्सलबाड़ी आंदोलन के कार्यकर्ता बन गए. वे दशकों तक भूमिगत संघर्ष के महत्वपूर्ण सिपहसलार रहे. फिर जीवनपर्यंत उसी भूमिका में रहे. खराब स्वास्थ्य के बावजूद घर जाकर रहना उन्हें पसन्द नहीं था और वे पटना के पार्टी सेंटर में ही रहे.
उनके 5 दशकों के क्रांतिकारी राजनीतिक जीवन का आख्यान नई पीढ़ी के लिए सीखने लायक है. उनके जीवन और संघर्ष भाकपा माले की बड़ी विरासत है. अभी हाल ही में हमने कामरेड रामजतन शर्मा, कामरेड बीबी पांडे और अरविंद जी को खोया है. आज जब देश और राज्य में मुद्दे के बजाए धर्म- सांप्रदाय, कारपोरेट राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है. वैसी स्थिति में का० शर्मा का जाना दुखद है. हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनके अधूरे सपने को साकार करने की मजबूती से बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …