Breaking News

बजट नए भारत के इन्फ्रास्टक्चर विकास को बूस्टर डोज देने वाला परन्तु अभियंताओ के हाथो मे हो विकास का कमान- डा सुनील

बजट नए भारत के इन्फ्रास्टक्चर विकास को बूस्टर डोज देने वाला परन्तु अभियंताओ के हाथो मे हो विकास का कमान-डा सुनील

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्वी) के उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा मे बूस्टर डोज का काम करेगा, साथ ही युवाओं को कई मौके देने का काम करेगा ।उन्होने बताया कि यह बजट नये भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है।डा चौधरी ने आगे कहा कि कोरोना काल की चुनौतियों के बावजूद सरकार ने बजट को ट्रांसपेरेंट बनाने पर ज़ोर दिया ।उन्होने कहा कि ये बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है जिसमे यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है ।इसमें ग्रोथ के लिए नए अवसर, नई संभावना का विकास करना, मानव संसाधन को नया आयाम देना है ।बजट में विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, अनुसंधान व विकास को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है।इन्फ्रास्टक्चर के क्षेत्र में लाखों करोड़ का निवेश के कारण अभियंताओ का देश के विकास में भूमिका पहले से भी ज्यादा बढ जायेगी।परन्तु जिन अभियंताओ के बल पर देश के विकास का डंका पूरी दुनिया मे बज रहा है ,उनके हितो की अनदेखी की गई है।अगर देश को विकसित देशो की कतार मे खडा करना है तो इन्फ्रास्टक्चर के विकास की कमान अभियंताओ के हाथ मे सौपनी होगी।बजट का फोकस भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर होना विकास मे अभियंताओ की भूमिका की स्वतः व्याख्या करता है। अतः अभियंताओ के मांगो की अनदेखी कर एवं उनके मान सम्मान की रक्षा किए बगैर देश के चहुमुखी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। अभियंताओ की अपेक्षा है कि सरकार देश हित एवं राज्य हित में इन्जीनियरिन्ग कमीशन गठित करे।इससे इन्जीनियरो की क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा,अभियंत्रण सेवा जन केन्द्रित बन सकेगा,अभिनव तकनीक के प्रयोग को बल मिलेगा एवं देश तथा राज्य के चहुमुखी विकास को रफ्तार मिल सकेगा।उन्होने अभियंताओ को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने हेतु अभियन्त्रण सुरक्षा बल के गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया ।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …