Breaking News

बिहार /दरभंगा सी एम साइंस काॅलेज मे मनी ललित जयंती

सी एम साइंस काॅलेज मे मनी ललित जयंती

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की जयंती बुधवार को सीएम साइंस काॅलेज में मनाई गई। प्रधानाचार्य कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्व ललित नारायण मिश्र के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि ललित बाबू देश के लोकप्रिय नेता में से एक थे। मिथिला के विकास में उनके द्वारा किये गये योगदान को मिथिलावासी कभी भूला नहीं सकते हैं। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व का प्रभाव सिर्फ मिथिला में ही नहीं, देश-विदेश में फैला हुआ था। उन्होंने ललित बाबू को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मिथिलावासियों की चिर प्रतीक्षित मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ललित बाबू भारत रत्न सम्मान पाने का वाजिब हकदार हैं।
मौके पर मैथिली विभागाध्यक्ष-सह-एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ सत्येन्द्र कुमार झा ने कहा कि भारत के पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा द्वारा समूचे उत्तर बिहार में किया गया काम अभूतपूर्व है। उनकी कमी वर्तमान समय में निश्चित रूप से काफी खलती है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा जीएम मिश्र ने कहा कि ललित बाबू के जीवन के अंतिम चरण में संपूर्ण मिथिला ललितमय हो उठा था। वह जाति व वर्ग की राजनीति से काफी ऊपर थे, इसलिए ना सिर्फ लोकप्रिय थे, बल्कि अपने समय में सर्वमान्य नेता के रूप में प्रतिष्ठित भी हुए। भौतिकी विभाग के शिक्षक डा अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि ललित बाबू के योगदान को कभी भूलाया नहीं सकता। यह ललित बाबू के प्रयास का ही परिणाम है कि मिथिला पेंटिंग को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा ने अपने संबोधन में ललित बाबू की दूरदर्शिता एवं समाज को एक साथ लेकर चलने की उनकी काबिलियत को रेखांकित करते हुए उन्हें मिथिला के विकास का सबसे बड़ा हितचिंतक बताया। कार्यक्रम में डा सुजीत कुमार चौधरी, डा अभय सिंह, डा रेश्मि रेखा, डा सुषमा रानी, डा निधि झा, कृष्ण कुमार चौधरी, विमल कुमार, डा रोहित कुमार झा, चेतकर झा, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, दिलीप मंडल आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …