कोविड के दौर में शिक्षा का डिजिटल सार्वभौमीकरण करने का प्रयास है वर्तमान बजट

बजट 2022 – 23 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलें इसको ध्यान में रख कर तैयार किया गया बजट है । इस बजट में शिक्षा के सार्वभौमीकरण को बढ़ावा दिया गया है । वहीं भारत में पहली बार डिजिटल विश्वविद्यालय खोलें जाने का प्रस्ताव है । इसके माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली ई सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी । डिजिटल विश्वविद्यालय से सुदूर गांव में रहने वाले छात्र भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं । छात्रों में कौशल एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए देश – स्टेक – ई पोर्टल की शुरुआत की गई है । वहीं कोविड जैसे महामारी के समय में पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी इसको ध्यान में रखते हुए ‘ वन क्लास वन टीवी ‘ कार्यक्रम की शुरुवात की गई है जिसके तहत कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों के लिए विभिन्न भाषाओं में 200 टीवी चैनल खोले जायेंगे जिससे बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी छात्र अपनी पढ़ाई कर सकते हैं । साथ ही गणित एवं विज्ञान के 750 से अधिक वर्चुअल लैब खोले जाने का प्रस्ताव शामिल है , हालांकि यह वर्चुअल लैब कितना कारगर साबित होगा यह आने वाला समय बताएगा लेकिन कोविड के दौर में सरकार के ओर से यह प्रयास संतोषजनक कहा जा सकता है ।
राहुल राज , छात्र डीडीई ,बी.एड ( रेगुलर ) , लनामिवि
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal