नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के एंबीशन क्लब के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो में डिजिटल इंडिया और आत्म निर्भर भारत हेतु जागरूकता अभियान चलाया
गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयंसेविका पूजा कुमारी एवं संगीता कुमारी ने किया। आज के इस कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लिया गया संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जनजागरण के माध्यम से हर घर जाकर लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंबीशन क्लब के सचिव हरिओम झा ने कहा कि डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ और नेहरू युवा केंद्र के जागरूकता अभियान कार्यक्रम से जिस रफ्तार से लोग जागरूक हो रहे निश्चित ही भारत विश्व पटल पर एक अलग ही पहचान दर्ज करेगा।
क्लब के अध्यक्ष पंकज झा ने कहा की आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जिस तरह जन जन तक पहुंचाने में नेहरू युवा केंद्र कार्य कर रही है वह निश्चित ही सराहनीय है लोगो को चाहिए कि इन सभी गतिविधियों का हिस्सा बन खुद के आत्मविश्वास को मजबूत करे।
बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो में हुए इस व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम में रामलखन झा, ईश्वर झा, राजन पासवान, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार, मुन्नू झा, आनंद कुमार, अजय कुमार, राम पासवान, शिवम कुमार, भवानी कुमारी, सत्यम, सुजीत मंडल सहित दर्जनों सदस्यों ने जनसंपर्क किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal