Breaking News

जिले में कोरोना के महज 21 मरीज, संक्रमण दर 1.04% 20.67 लाख लोगों का अब तक हुई कोरोना जांच

जिले में कोरोना के महज 21 मरीज, संक्रमण दर 1.04%

•20.67 लाख लोगों का अब तक हुई कोरोना जांच
•अभी सतर्कता का पालन जरूरी : सिविल सर्जन

मधुबनी स्वास्थ्य विभाग की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। जिला कोरोना के महज 21 मरीज शेष रह गए हैं। वहीं जिले का संक्रमण दर 1.04% है। 8 फरवरी तक 20,67,136 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई जिसमें 20,26,468 नेगेटिव पाए गए वहीं जिले में अब तक 18,987 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जिसमें 18,848 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पाई। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 123 लोगों की मृत्यु हुई है।

जिले में कोरोना के मामले तेजी से कम हुए:
सिविल सर्जन ड़ॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि तीसरी लहर में जिले में कोरोना के मामले तेजी से कम हुए। अभी जिले में कोरोना के 21 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासनिक सहयोग की वजह से ऐसा हुआ। कोरोना पर काबू पाना आसान नहीं था, लेकिन सभी की मेहनत रंग लायी । मेहनत का परिणाम अब दिखने लगा है। जिले में 45 लाख से अधिक लोगों का अब तक टीकाकरण किया जा चुका है जो संक्रमण के नहीं फैलने तथा दूसरी लहार जैसी घातक नही होने एक मुख्य कारण रहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी टीके की दूसरी डोज तथा बुजुर्ग अभी तक प्रीकॉशन डोज नहीं लिए हैं जरूर ले लें । जिससे संक्रमण से बचा जा सकता है।

जिले अबतक में 45.50 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण:

• कुल टीकाकरण: 45,50,171
• पहला डोज: 26,01,949
• दूसरा डोज: 19,24,767
• प्रीकॉशन डोज: 23,455
• पुरुष टीकाकरण: 19,89,469
• महिला टीकाकरण: 25,36,176
• 15 से 17 आयु वर्ग: 1,91,532
• 18 से 44 आयु वर्ग: 26,19,536
• 45 से 60 आयु वर्ग:9,10,470
• 60 से ऊपर आयु वर्ग:8,28,363

अभी सतर्कता का पालन जरूरीः
कोरोना के मामले कम हो गए हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि लोग सावधानी बरतना छोड़ दें । अभी सतर्क रहना होगा। लोग अगर सतर्क रहेंगे तो तीसरी लहर से बचा जा सकता है। सिविल सर्जन कहते हैं कि निश्चित तौर पर लोगों को घर से बाहर जाते वक्त पर मास्क लगाना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथों की धुलाई अवश्य करनी चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें जाकर टीका ले लेना चाहिए। इसके अलावा जिन्होंने टीका की सिर्फ एक डोज ली है, उन्हें समय पर जाकर दूसरी डोज तथा प्रीकॉशन डोज भी ले लेनी चाहिए। ऐसा करने से लोग कोरोना की चपेट में आने से बचे रहेंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …