दरभंगा / लहेरियासराय » सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र का क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया उद्घाटन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र का क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया उद्घाटन

 


दरभंगा : लहेरियासराय क्षेत्र के गायत्री मन्दिर के पास बैंकिंग सुविधा के लिए मंगलवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी शाखा का उद्घाटन किया गया.सीएसपी का उद्घाटन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दरभंगा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार उदयान ने फीता काटकर किया.यह सीएसपी ब्रांच लहेरियासराय ग्राहक सेवा केन्द्र के रूप में काम करेगा.क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार उदयन ने कहा कि मौजूदा परिवेश में बैंकिंग का महत्व बढता ही जा रहा है. लोगो को घर तक बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएसपी शाखा खोला गया है.उन्होंने लोगों को ग्राहक सेवा केन्द्र से जुड़ने की सलाह दी.विद्यार्थी, किसान,व्यवसायी आदि सभी वर्ग के लोगों को इस ग्राहक सेवा केन्द्र से काफी लाभ मिलेगा.मौके पर बैंक के सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार,कोयलस्थान ब्रांच के प्रधान खजांची नवीन भारती,बैंक मित्र सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे.यह लहेरियासराय क्षेत्र का पहला सेंट्रल बैंक का सीएसपी शाखा है जो लहेरियासराय शाखा से जुड़ कर कार्य करेगा.

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …