Breaking News

 नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के एंबीशन क्लब के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत घर घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क के कार्यक्रम » अजित कुमार सिंह छोटू की रिपोर्ट

नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के एंबीशन क्लब के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत घर घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क के कार्यक्रम के माध्यम से गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लिया गया संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जनजागरण के माध्यम से हर घर जाकर लोगों को जागरूक करना रहा। इस जनजागरण कार्यक्रम को नेतृत्व स्वयंसेविका पूजा कुमारी और संगीता कुमारी कर रही थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंबीशन क्लब के सचिव हरिओम झा ने कहा की आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने लगातार पांच दिनो से बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो में व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से पहुंचाने का काम कर रही है। इस दौरान कुछ पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क मिला और उनका सहयोग मिला।
रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर झा और सरपंच हरिकांत झा ने संयुक्त रूप से कहा की नेहरू युवा केंद्र की एंबीशन क्लब के माध्यम से हुए जनसंपर्क कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है। हर क्षेत्र में निरंतर इनकी गतिविधि हम सबको प्रभावित करती है।
बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवो में हुए इस व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम में रामलखन झा, ईश्वर झा, राजन पासवान, दीपक कुमार, शिवम झा, प्रकाश कुमार, मुन्नू झा, आनंद कुमार, अजय कुमार, राम पासवान, शिवम कुमार, भवानी कुमारी, सत्यम, सुजीत मंडल सहित दर्जनों सदस्यों ने जनसंपर्क किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …