Breaking News

पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता बिहारी में ओवर ऑल टॉपर बनी पल्लवी रानी » अजित कुमार सिंह छोटू की रिपोर्ट

पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता बिहारी में ओवर ऑल टॉपर बनी पल्लवी रानी

पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता बिहारी का परीक्षा फल आज दिनांक 10/02 /2022 बृहस्पतिवार को 12:00 बजे प्रकाशित किया गया साथ ही अबल आई सभी प्रतिभागियों को पूजा समिति की ओर से सम्मानित किया गया कक्षा 8 से 10 में रवि नंदन कुमार प्रथम स्थान वही प्रियांशु कुमार झा द्वितीय स्थान पुष्पांजलि कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ कक्षा 5 से 7 में प्रतिभा कुमारी प्रथम स्थान प्रशांत कुमार द्वितीय स्थान वही साक्षी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ सभी प्रतिभागियों को पूजा समिति की ओर से सम्मानित किया गया पूजा समिति की ओर से सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रागिनी कुमारी,मुखदेव झा, निर्मल मिश्र,मोहन शाह उपस्थित थे छात्रों को संबोधित करते हुए रागनी कुमारी ने कहा कि मेरी यही आकांक्षा है की की मेरे पंचायत की बच्चा देश के हर एक क्षेत्र में नाम रौशन करे , वही वर्तमान सरपंच मुखदेव झा ने कहा कि युवा जो काम कर रहे है उससे क्षेत्र में जागरूकता आएगा और लोग जागरूक होंगे इससे अभी से छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा आने वाले समय में अगर छात्र पंचायत से बाहर किसी भी तरह के परीक्षा देने जाएंगे तो उन्हें किसी भी परकार के डर का सामना करना नहीं पड़ेगा,वही निर्मल मिश्रा और मोहन साह ने आयोजक को धन्यवाद देते हुए कहे की हमेशा ऐसे काम करते रहे जिससे क्षेत्र का बच्चा पूरे देश में अव्वल आते रहेगा वही समारोह का अध्यक्ष करते हुऐ राहुल कुमार झा ने कहा की पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मैं अबल आए छात्रों को भी सम्मानित किया गया है वही साथी दसवीं कक्षा 2021 में पंचायत में जो भी छात्र सबसे अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हें भी पूजा समिति की ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया गया है दसवीं कक्षा में पंचायत में सबसे अधिक अंक उत्कर्ष कुमार झा 455 नंबर वही लड़की रफत नाज़ 425 अंक प्राप्त किए थे वही समिति के सचिव आशीष कुमार झा ने कहा कि पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता जो दिनांक 30/01/2022 को आयोजित किया गया था जिसका परिणाम सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आने वाली थी बारिश के कारण यह परिणाम आज घोषित किया गया है मैं सभी छात्रों का शुभकामना देता हूं जो उन्होंने इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए है वहीं उन्होंने जो छात्र कुछ आंक के कारण चूक गए हैं उन्हें भी अधिक परिश्रम करने के लिए कहा इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन करने के लिए उन्होंने पूजा समिति के सभी सदस्य को आभार प्रकट किया

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …