Breaking News

मैथिली स्वतंत्र संवैधानिक भाषा : मैथिली हिन्दी की उपभाषा नहीं : बैठक में प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा ।   » अजित कुमार सिंह छोटू की रिपोर्ट

मैथिली स्वतंत्र संवैधानिक भाषा :

मैथिली हिन्दी की उपभाषा नहीं : बैठक में प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा ।

प्रो० रमेश झा की अध्यक्षता में मिथिला- मैथिली के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई ।

प्रबुद्ध नागरिकों ने एक स्वर से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार के द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत उस लिखित उत्तर का तीव्र एवं आक्रोशपूर्ण विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा है कि – ” मैथिली हिन्दी की उपभाषा है ” ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ. वैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री का बयान बचकाना एवं असंवैधानिक है । यदि शिक्षा मंत्रालय उक्त जबाब को वापस लेकर शीघ्र केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में 20 भाषाओं की तरह मैथिली को शामिल नहीं करेगी तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा । पुतला दहन,लोकसभा का घेराव, वोटकलब पर धरना आदि आन्दोलनात्मक कार्यक्रम किया जायेगा ।
प्रो० रमण झा ने कहा कि मैथिली भाषा की समृद्ध साहित्यिक अवदान को देखकर भारत सरकार की सर्वोच्च साहित्यिक संंस्था साहित्य अकादेमी ने वर्ष 1965 ई० में ही मैथिली को स्वतंत्र भाषा के रूप में मान्यता दी परन्तु अब यह कहना हास्यास्पद लगता है कि यह हिन्दी की उपभाषा है ।
बैठक में प्रो० नारायण झा ने कहा कि भाषाविज्ञान के स्तर पर मैथिली भाषा एवं हिन्दी भाषा में दूर दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं है कारण भारोपीय भाषा परिवार में हिन्दी का उद्भव शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ है तो मैथिली भाषा का उद्भव मागधी अपभ्रंश से , फीर यह कहना कि मैथिली हिन्दी की उपभाषा है,यह तथ्यहीन एवं असंवैधानिक अलाप है । बैठक मेंं प्रो० अशोक कुमार मेहता ने कहा कि मैथिली वर्तमान में संवैधानिक भाषा है । फिर मैथिली को किसी अन्य भाषा से जोड़कर कहने की क्या आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि यह मैथिली पर कुठाराघात है । प्रो० दमन कुमार झा ने कहा कि मैथिली भाषा के प्रति यह दूर्भावना है ।
बैठक को संम्बोधित करनेवाले अन्य प्रबुद्ध नागरिक थे – कमलाकान्त झा,हरिश्चन्द हरित,उदय शंकर मिश्र,प्रवीण कुमार झा, सुमन पासवान, प्रो० चन्द्रशेखर झा ‘बूढ़ाभाइ’,मणिकांत झा,आशीष चौधरी,दीपक कुमार, रौशन चौधरी,शालिनी कुमारी, हरेराम पंडित, राज्यश्री, वन्दना कुमारी, निखिल कुमार आदि ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …