सदर प्रखंड के भालपट्टी पंचायत में खेती नहीं करने वाले को मिलता है फसलक्षति मुआवजा- मकसूद आलम पप्पू खां

बटाईदारों को फसलक्षति मुआवजा देने में आनाकानी बर्दाश्त नहीं करेंगे- अशोक पासवान
फसलक्षति मुआवजा को ले होगा आंदोलन
दरभंगा सदर प्रखंड में फसलक्षति मुआवजा वितरण में कृषि सलाहाकार, कोआर्डिनेटर व प्रखण्ड कृषि सलाहाकार मनमानी कर रहें हैं। खेती करने वाले बटाईदारों के आवेदन को मनमानी ढंग से रिजेक्ट किया जा रहा हैं। उपरोक्त बयान जारी करते हुए इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खाँ व भाकपा(माले) सदर एरिया कमिटी के सचिव अशोक पासवान ने सयुंक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बटाईदारो के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन दिनांक :26/12/2021 को दिये ठंडे बस्ते में डालकर मोटी रकम लेकर खेती नहीं करने वाले किसान को फसलक्षति मुआवजा दिया जा रहा हैं।
उधर भाकपा(माले) भालपट्टी नैनाघाट के लोकल सचिव भोला सहनी सह सचिव ललित चौपाल, वटाईदार नेता रामा शंकर पासवान ने कहा की भालपट्टी पंचायत में 90 प्रतिशत खेती किसान बटाईदार ने लिखित आवेदन दिया था उसके बावजूद लिखित आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की थी किसान सलाहकार और फर्जी किसानों ने लेनदेन के आधार पर फसल क्षति मुआवजा दिया जा रहा है किसान नेता ललित चौपाल रामा शंकर पासवान ने घोषणा किया है की फर्जी ढंग से हो रहे भुगतान पर रोक नहीं लगाई गई तो कृषि कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal