मधुबनी में 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया.

मधुबनी:- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एन.सी.पी.सी.आर), बचपन बचाओ आंदोलन , श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को मधुबनी शहर के विभिन्न स्थानों में बाल मजदूरी के खिलाफ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस मौके पर 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति मधुबनी के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह भेज दिया गया। इन बच्चों से कार्य करवाने वाले नियोजक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही मुक्त बच्चों के पुनर्वास के दिशा में भी पहल की जा रही है । रेस्क्यू के दौरान एनसीपीसीआर के प्रतिनिधि कपिल शर्मा और राजीव, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति, पुलिस और चाइल्ड लाइन शामिल थी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal