Breaking News

पीड़ित परिवार के समर्थन मे MSU का साथ दरभंगा मे भूमाफिया के खिलाफ छीड़ा आंदोलन

लहेरियासराय टावर पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा जीएन गंज दरभंगा में भूमाफिया के द्वारा परिवार के लगभग सभी सदस्यों पर जानलेवा हमला कर जलाने का काम किया जिसमें परिवार के दो सदस्य वर्तमान में पटना अस्पताल में जीवन और मौत से जंग लड़ रहे है और दो बहन को घर पे ही जला के छोड़ा दिया गया और पुलिस मात्र 500 मीटर की दूरी पर रहते हुए भी भूमाफिया के मिलीभगत से घटना स्थल पर आना मुनासिब नहीं समझा घर पर भूमाफिया का बुलडोजर चलता रहा पुलिस घटनास्थल पर आना मुनासिब नहीं समझा दरभंगा शहर के पोस इलाके में खुलेआम लोगों को जिंदा जलाया गया कोई बोलने वाला मौजूद नहीं हुआ इसी कांड को लेकर वर्तमान सरकार के शासन प्रशासन से बने कानून रक्षक तक इस घटना की आवाज सत्ता के कानों तक पहुंचे, इसीलिए आज नीतीश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया हैं जहा पर वक्ताओं ने कहा कि ये घटना दिल दहलाने वाली घटना है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में दरभंगा में ऐसी अनेकों घटना घट चुकी है जिसमें लोगों को जिंदा जलाया जाता है यह सिर्फ पहले फिल्मों में देखने को मिलता था परंतु अब धरातल पर भी देखने को मिल रहा है आज दरभंगा के चारो तरफ भूमाफिया का बोल बाला हो गया हैं प्रशासन से मिलकर ये लोगों के घरों में जबरदस्ती घुश कर लोगों को जिंदा जलाने का काम कर रहे हैं सरकार से हमारी मांगें निम्न है :- पीड़ित परिवार को न्याय मिले, उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

इस प्रदर्शन के मुख्य कार्यकारी प्रमुख पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, पंकज झा, अविनाश कुमार, डॉक्टर राज पासवान, चंदू मिश्रा, नीरज चौधरी, अनीश चौधरी, विद्या भूषण, गोपाल चौधरी, अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार झा, सोनू कुमार, अमन सक्सेना, सुधीर मन्नत सहित दर्जनों मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सेनानी पीड़ित के न्याय के परिणाम के लिए आवाज टावर पर उठाई।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …