एनएच 57 बद्री नगर दरभंगा इंजीनियर बद्री पुर्वे के अध्यक्षता में “मिथिलांचल सूड़ी युवा संगठन” का विधिवत नींव रखा गया
है । संगठन को सुचारू रूप से गति देने के लिए संरक्षक मंडल में इंजीनियर बद्री पुर्वे ,गणेश महथा, विनोद गामी एवं प्रदीप प्रधान सहित अध्यक्ष अजीत कुमार उपाध्यक्ष गुरुचरण पूर्वे ,रामनरेश महथा,अवधेश कुमार,संजय कुमार पूर्वे उर्फ पप्पू पूर्वे,बैजू चौधरी,महासचिव जवाहर पुर्वे सचिव अरविंद नायक, विकास देव ,हीरालाल प्रधान, इंद्रभूषण प्रधान कोषाध्यक्ष वीरू पूर्वे मीडिया प्रभारी राहुल महासेठ एवं महिला प्रकोष्ठ में सोनी पूर्वे सहित अन्य युवाओं को कमेटी में स्थान दिया गया है । इंजीनियर बद्री पूर्वे ने अपने संबोधन में कहा संगठन बनाने का उद्देश्य समाज के युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ मिथिलांचल में आने वाले सभी जिला में इकाई का निर्माण कर संगठन का विस्तार करना है । संरक्षक गणेश महथा ने कहा सूड़ी समाज हमेशा समाज के हर वर्ग का हितेषी रहा है । विद्यालय ,धर्मशाला आदि निर्माण कर देश की उन्नति में अपना अहम भूमिका निभाया है । महासचिव जवाहर पुर्वे ने कहा संगठन को जिला , प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विस्तार कर युवाओं को जोड़ा जाएगा । अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा संगठन के माध्यम से शैक्षणिक व खेल के साथ-साथ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन गणेश महथा ने किया ।गरिमामय उपस्थिति सोनी पूर्वे,अजीत महासेठ, अमरनाथ महतो, अमर महतो,सत्यम कुमार चौधरी, बबलू कुमार महथा,विनोद पूर्वे,राजकुमार महतो,जगदीश महतो,मनोज कुमार, चूलहाई महतो, श्याम महथा, विश्वनाथ चौधरी, उपेंद्र गाड़ा,राम चरित्र नायक,शशि भूषण महतो
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal