Breaking News

सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित हेतु किया गया विशाल रक्तदान का आयोजन।   » दरभंगा न्यूज़ 24 live से अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित हेतु किया गया विशाल रक्तदान का आयोजन।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा पुलवामा हमला में शहीद भारतीय सैनिक के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु डरहार के ठाकुरबारी मंदिर प्रांगण में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता नीरज भारद्वाज ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा समय-समय पर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर रक्तदान कैम्प लगाकर समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कैम्प में लोग दर्जनों की संख्या में जागरूक होकर रक्तदान शिविर में रक्तदान करने आ रहे हैं। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के जाने-माने डॉक्टर एम के शुक्ला, समाजसेवक सरत झा जी एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर इसे सफल बनाने का प्रयास किया है। आज समस्त ग्रामीण मिलकर दो दर्जन से अधिक रक्तदान कर वीर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित किया है। रक्तदान करने वाले में सुजीत कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम ठाकुर, पिंकू चौधरी, चंद्रमणि कुमार, प्रणव पराशर, राजीव चौधरी, प्रकाश, आशीष, प्रशांत, दीपक, भाष्कर, प्रत्युष, आकाश कुमार झा, बबलू कुमार, विवेकानंद मिश्रा, कालिशरण चौधरी, आशुतोष यादव आदि दो दर्जन रक्तवीर इसमे अपनी सहभागिता दी है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …