Breaking News

भाकपा माले की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यशाला

 

भाकपा माले की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यशाला

पंचायत संस्थाओं के अधिकारों और जन दावेदारी को लेकर आंदोलन तेज होगा-धीरेंद्र

दरभंगा भाकपा माले दरभंगा ज़िला कमिटी की पहल पर आज पंडासराय स्थित रेणु-नागार्जुन सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का एक कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि जरूरी संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों को शिथिल करते हुए नौकरशाही नियंत्रण को स्थापित कर दिया गया है। पंचायतों को बचाने और जनोन्मुखी बनाने के लिये जनांदोलन समय की मांग है।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुखिया सुशील मिश्र ने कहा कि पंचायतों के बेहतर संचालन के लिये जरूरी है कि उसे अफसरशाही के बरक्स स्वायतता दी जाए। पंचायत समिति सदस्य विनोद यादव, ललन पासवान, केसरी यादव, पप्पू पासवान आदि ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत तमाम अधिकारी को पंचायत संस्थाओं के मातहत होना चाहिये।
कार्यशाला को माले ज़िला सचिव बैद्यनाथ यादव,माले नेता नेयाज अहमद,पूर्व मुखिया नंदलाल ठाकुर आदि ने भी सम्बोधित किये। कार्यशाला से प्रस्ताव पारित किया गया कि त्रिस्तरीय पंचायती संस्थानों का लोकतांत्रिक-पारदर्शी सुनिश्चित किया जाए।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …