Breaking News

दरभंगा एसएसपी ने नगर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

दरभंगा एसएसपी ने नगर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

9 फरवरी को जमीनी विवाद मामले को लेकर निक्की झा के परिवार नगर थाना पहुंचे थे। आवेदन लेकर लेकिन आवेदन नहीं लेने के बाद उन्होंने 10 feb एसएसपी के पास गुहार लगाने गए। लेकिन किसी कारण वश लौटना पड़ा. वही 10 फरवरी को फिर से नगर थाना आवेदन देने के लिए परिवार के द्वारा दिया गया

उसी शाम 10 फरवरी को 8:00 बजे करीब भू माफियाओं के द्वारा जेसीबी एवं पेट्रोलियम पदार्थ के द्वारा मकान को ध्वस्त एवं परिवार को जलाने का प्रयास किया गया। जिसमें दो महिला एक पुरुष एक महिला एक पुरुष की हालत नाजुक वहीं महिला के पेट में पल रहे 8 महीने के बच्चे जो अब इस दुनिया में नहीं है। वही निक्की झा भी जख्मी है। उनके दोनों पाव झूलस गए हैं। निक्की झा का फर्द ब्यान बार-बार पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर मेरी बात पुलिस सुन लेते तो शायद इस तरह की घटना मेरे परिवार के साथ नहीं होती निक्की झा ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। और मुझ पर दबंगों के द्वारा केस को हटा देने का दबाव भी डाला जा रहा है।

10 feb की देर शाम जीएम रोड में हुए आगजनी की घटना में लगातार पुलिस की भूमिका पर बड़े सवाल उठ रहे थे। इसी के संदर्भ में दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने तत्काल प्रभारी नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिए।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है। कि 10 फरवरी की रात करीब 8:00 बजे अपराधियों ने जेसीबी से मकान तोड़ने एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस कांड में कार्रवाई में विलंब एवं लापरवाही बरतने के कारण नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को अभिलंब लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया। वहीं एसएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …