स्नातक और पीजी रिजल्ट में धांधली के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया आंदोलन

सेकड़ो छात्रों ने आंदोलन में सहभागिता देकर किया विरोध प्रदर्शन
प्रमोटेड रिजल्ट पास करवा कर माने छात्र कहा विश्वविद्यालय प्रशासन पर भरोसा नहीं हैं.
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा स्नातक पार्ट 3 में फ़ैल छात्रों और पीजी थर्ड सेमेस्टर में प्रमोटेड छात्रों को पास करने की मांग समेत 3 सूत्रीय मांग को लेकर विश्वविद्यालय के खिलाफ एक बार फिर से एमएसयू ने आंदोलन शुरू कर दिया आंदोलन को नेतृत्व कर रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा विश्वविद्यालय का एक परम्परा चला आया हैं जब भी रिजल्ट जारी होगा छात्रों को फ़ैल किया जाएगा प्रमोटेड किया जाएगा और कम नंबर दिया जाएगा ताकि स्क्रूटिनी के नाम पर हजारों छात्रों से लाखों रुपया का वसूली किया जा सके एक बार फिर से पीजी का रिजल्ट जारी किया गया तो हजारों छात्रों को प्रमोटेड कर दिया गैस पॉइंट 5,1 नंबर 2 नंबर 5 नंबर से कितने छात्रों को प्रमोटेड कर दिया गया यह सिलसिला पिछले कई वर्षो से चालू हैं इस सिलसिला को ख़त्म करने के लिए एमएसयू आंदोलित रहा हैं पीजी के रिजल्ट में 7 नंबर नंबर का ग्रेस देकर पास करने का निर्णय किया गया जिसमे लगभग 99 प्रतिशत छात्र पास हो गए हमारी मांग हैं 100 प्रतिशत छात्रों को पास किया जाए दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर बेगूसराय सहरसा के छात्र इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का काम किया गया एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने कहा हम तीन सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं हमारी मांग हैं की सभी पीजी के प्रमोटेड छात्रों का रिजल्ट पास किया स्नातक पार्ट 3 के सभी फ़ैल छात्रों को कॉपी का छायाप्रति उपलब्ध करवाया जाए और कॉपी का पुनर्मूल्यांकन किया जाए साथ ही पीजी डिपार्टमेंट के जितने भी छात्रों से मुफ्त शुल्क ले लिया गया हैं सभी का पैसा वापस किया जाए आंदोलन दिन के 11 बजे से शुरू हुआ छात्र काफी आक्रोशित दिखे छात्रों को एमएसयू के छात्र नेताओं ने संबोधित किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जिसके बाद आंदोलन प्रदर्शन में तब्दील हो गया सेकड़ो छात्र नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के तरफ कूंच कर दिया आक्रोशित छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के आगे आकर आंदोलन शुरू कर दिया जिसके बाद छात्रों का जत्था कुलपति कार्यालय होते हुए डाटा सेंटर होते हुए नारेबाजी करते हुए पूरा विश्वविद्यालय का चक्कर कांट वापस धरनास्थल के पास पहुंच कर आंदोलन करने लगे और लगभग 4 बजे के करीब परीक्षा नियंत्रक आनंद मोहन मिश्रा व प्रॉक्टर डॉ अजय नाथ झा आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे उन्होंने कहा आज पीजी के छात्रों का संशोधित रिजल्ट अपडेट कर दिया जाएगा जिसमें 99% छात्र पास कर जायेंगे पार्ट 3 के छात्रों का छायाप्रति 2 दिनों के बाद दे दिया जाएगा पीजी डिपार्टमेंट के जितने भी छात्रों का पैसा लिया गया हैं विश्वविद्यालय सभी छात्रों का पैसा वापस करेगा लेकिन समय नहीं बताया गया एमएसयू के सदस्यो ने कहा हमारी लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुआ हैं जब तक सभी मांग पूरा नहीं हो जाएगा हमलोग ऐसे ही आंदोलित रहेंगे और समय समय पर विश्वविद्यालय में आंदोलन कर अपनी मांगो के प्रति विश्वविद्यालय को झुकाने का काम करेंगे जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त किया वैसे छात्र जो अपने पीजी रिजल्ट से असंतुष्ट हैं विश्वविद्यालय वैसे छात्रों को कॉपी देने के लिए भी तैयार हो गया हैं इस मौके पर एमएसयू के उदय नारायण झा अमित शांडिल्य विकाश मैथिल आदित्य मण्डल राहुल कुमार प्रियांशु कुमार अर्जुन कुमार झा अर्जुन कुमार दास सौरभ मिश्रा समेत सेकड़ो छात्र मौजूद रहे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal