Breaking News

एमएसयू सेनानी ने SDO कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

एमएसयू सेनानी ने SDO कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन


एमएसयू द्वारा बिरौल अनुमंडल स्थित SDO कार्यालय का घेराव जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में किया गया।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ आज अफ़सरशाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया ।
विभिन्न मांगों जैसे की
1. पंचायत राज आसी के जन वितरण प्रणाली केंद्र का स्थाई समाधान
2. जनहित सुनवाई हेतू समय पर काउंटर खोलना
3.गौड़ा बौराम के प्रखंड कार्यालय हेतु स्थाई प्रबंध
4.सभी बंद पड़े हुए प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र को चालू करवाना
5. राशन कार्ड निर्माण के नाम पर अवैध वसूली बंद हो
6.फसल छती आवंटन में पारदर्शिता लाना
7.सभी पंचायत भवन पर पंचायती कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करना
इत्यादि पर बात रखी गई।
प्रशासन जनहित हेतु सजग नही है , यह व्यवस्था समाज के अंतिम पंक्ति के जनसरोकार से दूर है । बिरौल अनुमंडल कार्यालय को एमएसयू सेनानियों के द्वारा घेराव के उपरांत भ्रष्टाचार में संलिप्त SDO पूर्व सूचना के बाद से ही पटना फरार हो गए हैं। डीसीएलआर से वार्ता के उपरांत यह आश्वस्त किया गया कि जल्द ही आशी पंचायत में नए डीलर को टैग करके नए जन वितरण प्रणाली को सुचारु ढंग से उपलब्ध करवाया जाएगा। जनसंवाद हेतु अनुमंडल कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी बंद पड़े हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहल करते हुए दरभंगा सिविल सर्जन से संवाद कर स्थाई प्रबंध किया जाएगा। राशन कार्ड निर्माण, इंदिरा आवास निर्माण में बरती गई अनियमितता के विरुद्ध विभिन्न पंचायतों से यूनियन के माध्यम से सूची मांगी गई है और कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया है।
मौके पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक पदाधिकारी या अफसर के खिलाफ नहीं है बल्कि संपूर्ण व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है। वही मौके पर
पूर्व दरभंगा जिला प्रवक्ता मोहित ने कहां की यदि हमारी मांगे नहीं सुनी जाती है तो हम आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।
धरना स्थल पर प्रखंड अध्यक्ष गौरा बौराम अंजनी यादव, प्रखंड अध्यक्ष घनश्यामपुर गौतम कुमार,प्रखंड अध्यक्ष बिरौल नवीन सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद अल्ताज समेत शुभम कुमार,विकी कुमार प्रदीप कुमार,नरेश कुमार,रूबल कुमार दिलीफ कुमार, उत्तम कुमार आदि उपस्थित थे ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …