Breaking News

एमएसयू द्वारा दरभंगा बन्द का आह्वान किया गया

 

मिथिलावादी नेता गोपाल चौधरी ने कार्यालय से विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि :-

संजय झा , पिंकी झा व उनके गर्भ में पल रहे 8 महीने के बच्चे को आग लाग़ाकर जला देना , इस घटना का अंजाम खाकी और खादी के संरक्षण में हुआ है । इसी दरमियान सभी दरभंगावासी न्यायप्रिय लोगो से आह्वान है कि एमएसयू द्वारा दरभंगा बन्द का आह्वान किया गया है । आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च लहेरियासराय टावर पर , कल आयकर चौराहा से MLSM कॉलेज तक मशाल जुलूस एवं 17 फरवरी को दरभंगा बन्द का कॉल दिया गया है ।


इस नृशंस हत्या के खिलाफ सभी लोग एकजुट होकर न्याय हेतु आवाज उठाए । इस दौरान अभिषेक कुमार झा , अमन सक्सेना, उदय नारायण झा , अनूप मैथिल आदि उपस्थित थे.

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …