नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम के तहत एमएसयू पंहुचा वार्ड 2 बीरा मोहल्ला में

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम के तहत आज वार्ड नंबर 2 से मिथिलावादी पार्षद उम्मीदवार दुर्गानंद झा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दर्जनों लोगों के ने अपना सहभागिता दिया बैठक को सम्बोधित करते हुए एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना अभिषेक कुमार झा अर्जुन कुमार उदय नारायण झा ने कहा दरभंगा और समाज के परिवर्तन के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया हैं हमलोगो ने लोगों को जागरूक और जन चेतना जगाने का काम किया लोगो को यह बताने का काम किया की आज से 50 साल पहले 100 पहले कैसे संपन्न था जब बड़े बड़े राज्य के पास रोजगार नहीं था तब हमारे दरभंगा के पास रोजगार के लिए चीनी मिल जुट मिल सूत मिल और पेपर मिल था ज़ब बड़े बड़े राज्यों के बड़े बड़े जिला के पास स्वास्थ्य सुविधा नहीं था तब हमारे पास डीएमसीएच जैसा हॉस्पिटल था जब रेलवे नहीं था तब हमारे पास रेलवे था एयरपोर्ट था लेकिन आजादी के 75 वर्ष के बाद आज हमारे दरभंगा के पास क्या हैं कुछ भी नहीं युवा 5 हजार 10 हजार की नौकरी के लिए देश का कोना कोना भटक रहे हैं हम इसी को बदलने आए हैं कार्यक्रम शाम 5 बजे बीरा मोहल्ला में शुरू हुआ जो शाम 7 बजे तक चला वार्ड के पार्षद उम्मीदवार दुर्गानंद झा ने कहा हमारा साथ आज एमएसयू के क्रांतिकारियों का मिला हैं इस बात के लिए में खुद को खुद किस्मत समझता हुँ हमलोग मिलकर वार्ड 2 समेत पुरे दरभंगा को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे इसके लिए हमलोग संकल्पित हैं धन्यवाद ज्ञापन संगठन के चंदू मिश्रा और अभिनाश कुमार ने दिया संगठन के सभी सदस्य को बीरा मोहल्ला के रिंकू ने माला पहना कर सम्मानित किया और कार्यक्रम की शुरुवात की
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal