Breaking News

बाल समिति की सदस्य इंद्रा कुमारी दुबे टोला गांव के महादलित बस्ती की पहली ऐसी बेटी है जो दे रही है मैट्रिक का परीक्षा

बाल समिति की सदस्य इंद्रा कुमारी दुबे टोला गांव के महादलित बस्ती की पहली ऐसी बेटी है जो दे रही है मैट्रिक का परीक्षा

सीतामढ़ी:- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से परिहार प्रखंड के दुबे टोला गाँव (महादलित बस्ती ) में गठित बाल समिति की सदस्य इंदिरा कुमारी गांव के महादलित समुदाय से पहली ऐसी बेटी है जो इस वर्ष मैट्रिक के परीक्षा में बृहस्पतिवार को राजकीय मध्य विद्यालय गीता भवन डुमरा स्थित परीक्षा केंद्र में शामिल होकर मैट्रिक का परीक्षा दे रही है। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने इंदिरा को कलम
भेंट कर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है. इस अवसर पर शिक्षक चंदन मांझी, शिव शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे.इंद्रा ने कहा की बाल समिति की मैं सदस्य हू। मुझे गर्व है की मैट्रिक की परीक्षा देने वाली अपने गांव के महादलित समुदाय की पहली लड़की हु अपने गांव की दूसरी लड़कियों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करूंगी ताकि हमारे गांव की सभी बेटियां शिक्षित हो .
गौरतलब है कि 200 परिवार और 1000 से अधिक आबादी वाले दुबे टोला गांव में 90 % संख्या में महादलित है ,बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति की सदस्य इंदिरा कुमारी गाँव के महादलित समुदाय की पहली ऐसी बेटी है जो मैट्रिक के परीक्षा में शामिल होकर मैट्रिक का परीक्षा दे रही है। बचपन बचाओ आंदोलन ने प्रशासन के साथ मिलकर इस गांव के 5 बच्चों को बाल बंधुआ मजदूरी से दिल्ली से मुक्त करवाया था जिसके बाद बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए संगठन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …