Breaking News

दरभंगा में भू माफियाओं के द्वारा जीएम रोड में ट्रिपल हत्याकांड के विरोध में दरभंगा टावर पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.

दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के तरफ से दरभंगा में भू माफियाओं के द्वारा जीएम रोड में ट्रिपल हत्याकांड के विरोध में दरभंगा टावर पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन के दौरान नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, नीतीश कुमार मुर्दाबाद, दरभंगा प्रशासन मुर्दाबाद, पीड़ित परिवार को इंसाफ दो, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करो जैसे कई नारे लगे। पुतला दहन के पश्चात दरभंगा टावर पर मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के दरभंगा प्रमंडल अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने कहा डबल इंजन भाजपा जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल है पूरे प्रदेश और दरभंगा में अपराधियों का राज है, पिछले 20 सालों से नगर विधायक और सांसद भाजपा के है और यह कोई पहली घटना नहीं है अभी कुछ महीने पहले दरभंगा में एक भूमि विवाद को लेकर एक युवक की जान गई हमेशा से भू-माफिया गलत तरीके से जबरन गुंडागर्दी और पुलिस की मिलीभगत से कितने लोगों का जमीन अवैध रूप से कब्जा किया है, नगर थाना प्रभारी ने 17 दिसंबर 2021 को सीएम साइंस कॉलेज के बगल में जरीना खातून नाम की मुस्लिम विधवा महिला को घर से निकलवा कर पैसे लेकर भू माफियाओ को कब्जा दिलवाया, जिस मामले को लेकर जरीना खातून ने पहले के एसपी बाबूराम को आवेदन दिया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और अभी भी वह महिला सरकार और पुलिस प्रशासन के तरफ से न्याय की उम्मीद में भटक रही है। डॉ जमाल हसन ने कहा कि लोकल जनप्रतिनिधि के साथ-साथ पुलिस प्रशासन उन भू माफियाओं के साथ खड़ी है संरक्षण दे रही है तभी तो इतने मामले होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती,बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटे मछलियों का शिकार हुआ है,नगर थाना प्रभारी को सिर्फ निलंबन करने से काम नहीं चलेगा उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो क्योंकि अगर वह चाहते तो यह घटना नहीं घटती, साथ ही इस मामले की सीबीआई जांच हो। जिला मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार ने कहा के मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर क्यों और जब उसके साथ 40 लोग थे तो 8 की गिरफ्तारी अब तक क्यों हुई बाकी अपराधी किधर है? नगर विधायक और सांसद ने पीड़ित परिवार को क्या सहयोग राशि दिया?
विरोध प्रदर्शन में मौजूद सभी लोगो ने मीडिया के द्वारा सरकार से मांग किया है कि मुख्य दोषी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, नगर थाना प्रभारी पर भी हत्या का केस दर्ज हो, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए, इस मामले में जो भी आरोपी है उनको गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवा कर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, अगर सरकार यह मांग नहीं मानती है तो हम सभी इससे बड़ा उग्र आंदोलन करेंगे। विरोधी प्रदर्शन करने वालो में कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव फैसल इमाम, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव राजा सोनी, जिला उपाध्यक्ष संजीत पासवान,नगर अध्यक्ष रियाज कुरेशी, मोहम्मद असगर, मोहम्मद नूर, शिवानी कुमारी, तबस्सुम परवीन,फिरोजा खातून, सहानी खातून,फैयाज अहमद, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …