Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा के द्वारा जीएम रोड, में हुए भयानक नरसंहार के आरोपी को अविलंब गिरफ्तारी के लिए सीएम लॉ कॉलेज से आक्रोश मार्च कर आयकर चौराहा पहुंच. जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा के द्वारा जीएम रोड, में हुए भयानक नरसंहार के आरोपी को अविलंब गिरफ्तारी के लिए सीएम लॉ कॉलेज से आक्रोश मार्च कर आयकर चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक उत्सव पराशर ने कहा की दरभंगा में मनोज चौधरी हत्याकांड के बाद पुनः जीएम रोड में हुई अमानवीय घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। मामला जो भी हो इस तरह के कृत्य करने वाले दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर बीच चौराहे पर फांसी दी जाए।
नगर मंत्री सूरज ठाकुर ने कहा की सुशासन के ढिंढोरा पीटने वाली बिहार सरकार के राज्य में प्रशासन के नाक के नीचे गर्भवती महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों को जिंदा जलाया जाता है और एक मामूली थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर जिस तरह से प्रशासन के निकम्मापन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है वह निंदनीय है, इस तरह से बढ़ते अपराधियों पर अतिशीघ्र अंकुश लगाने को लेकर सरकार अविलंब कदम उठाए नही तो विद्यार्थी परिषद केवल कैंपस ही नही बल्कि सड़क से लेकर संसद तक का घेराव करेगी।
विभाग संयोजक सुमित सिंह ने कहा की सरकार और प्रशासन के काली कमाई का एक हिस्सा इन भूमाफियो से होकर गुजरता है इस विभिषक मामले की सीबीआई से जांच कर बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए ताकि कोई दूसरा इस तरह की कुकृत्य करने की दुबारा हिम्मत ना करे क्योंकि अगर समय रहते अपराधियों पर लगाम ना लग पाया तो अन्य के जानमाल के साथ भी इस तरह की घटना दुहराने की भय बनी रहेगी। जब तक इंसाफ नहीं मिलती विद्यार्थी परिषद आंदोलनरत रहेगी।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज चौधरी, विशेष आमंत्रित सदस्य आशुतोष गौरव, कौशल झा, राहुल सिंह, हरिओम झा, मणिकांत ठाकुर, नीतीश मिश्रा, अतुल चौधरी, पिंटू भंडारी, सूरज मिश्रा, शुभम चौधरी, अमित शुक्ला, आनन्द कुमार, अमित वत्सल, आर्यन गुप्ता, वागीश झा, सुमित झा, रौशन चौधरी, सुमित मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …