दरभंगा NSUI कुशेश्वर स्थान में सतिघाट से राजघाट ओर समैला से शाहपुर सड़क निर्माण कार्य में हो रहे अवैधता के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र सौंपे।

कुशेश्वरस्थान विधानसभा प्रभारी दिलखुश कुमार ने कहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समैला से शाहपुर हो रहे सड़क निर्माण में घोर अनियमितता किया जा रहा है यह बात का अवगत जिलाधिकारी महोदय को पूर्व से भी है स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी जी को और सभी अधिकारी को है उसके बावजूद भी ऐसा काम किया जा रहा है हम याद दिला दें यही सड़क निर्माण कार्य के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर आंदोलन प्रदर्शन और धरना हुआ था जिस पर स्वर्गीय विधायक शशिभूषण हजारी ने जनता से वादा किया इस सड़क का निर्माण बड़े पैमाने पर होगा और किसी भी प्रकार के लोकल व्यक्ति का इंवाल्विंग नहीं रहेगा उसके उपरांत वर्तमान विधायक स्वर्गीय शशि भूषण हजारी जी का सुपुत्र अमन भूषण हजारी जी के नेतृत्व काल में इस तरह का घोर अन्याय किया जा रहा है जो कहीं ना कहीं उनके पिताजी का मनसा और सोच का विपरीत है कुशेश्वरस्थान विधानसभा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है समैला से शाहपुर सड़क दरभंगा समस्तीपुर बेगूसराय खगड़िया का मुख्य मार्ग है बाढ़ के कारण बाढ़ के पानी सर्वप्रथम उस सड़क पर दस्तक देता है जिस वजह से लगभग 8 से 10 पंचायत के लाखों लोगों का आवागमन संपूर्ण रुप से ठप हो जाता है उपरोक्त बातें की जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी या स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी जी निर्माण कार्य पर ध्यान नहीं रख रहे हैं और उनके संरक्षण में लोकल व्यक्ति का इंवाल्विंग कर जनता ओं की आवाज को दबाने का कोशिश करने का बड़ा साजिश किया जा रहा है जो क्षेत्र के विकास नहीं विनाश का मुख्य मार्ग माना जा सकता है उपरोक्त संपूर्ण जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दिए हैं दो से 4 दिन के अंदर अनुमंडल पदाधिकारी विभागीय अधिकारी सहित नीचे प्रखंड और अंचल में बैठे अधिकारी को सूचना देने के उपरांत कुशेश्वरस्थान विधानसभा में पुनः महासंग्राम का आगाज किया जाएगा अन्यथा हम स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी जी से आग्रह करते हैं सड़क निर्माण कार्य पर गहराई से सोच कर चार से पांच फीट मिट्टी कार्य सर्वप्रथम करवाएं उसके बाद आगे की निर्माण कार्य करवाने का कृपा प्रदान करें अन्यथा समाज की विकास और क्षेत्र के सम्मान के लिए अंतिम सांस भी लगाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र की जनता तैयार है सुमित कुमार भूषण कुमार मनोज कुमार रूपेश कुमार अंकित रणवीर राहुल मुकेश सहित दर्जनों युवा मौजूद थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal