मानव तस्करी के विरुद्ध सीपीसी के गांव दुबे टोला में चलाया गया जागरुकता अभियान

सीतामढ़ी:- सशस्त्र सीमा बल 51 वीं बटालियन लालबंदी के द्वारा शुक्रवार को मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान का जागृति रथ के माध्यम से परिहार प्रखंड के दुबे टोल गाँव के महादलित बस्ती पहुंच कर पूरे गाँव में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एस.एस.बी के सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा एवं शामिल सभी अधिकारियों का स्वागत बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मानव तस्करी से संबंधित पुस्तिका भेंट कर किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक भी की गई। सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मानव तस्करी होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बतलाया। गौरतलब है कि बचपन बचाओ आंदोलन दुबे टोला गांव में बाल संरक्षण समिति को सशक्त करते हुए बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही साथ ही एसएसबी के सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति की सदस्य इंद्रा कुमारी दुबे टोला गांव के महादलित बस्ती की पहली लड़की मैट्रिक का परीक्षा दे रही है उसकी सराहना करते हुए लोगों के बच्चों के शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा, आरक्षी किरण कुमारी, सिम्पल कुमारी, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, चाइल्ड लाइन के बीपेंद्र ठाकुर, पंचायत के मुखिया धनेश्वर पासवान, बाल संरक्षण समिति के सदस्य रामप्रवेश मांझी, आंगनवाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य के संग मिलकर मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह के बारे में लोगो को जागरूक कर रोक लगाने का संकल्प लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal