आईजी – डीआईजी एवं बिहार डीजीपी खुद मोनिटरिंग कर करें कांड का पर्दाफाश, न्याय मिलने तक जारी रहेगा अनशन.

दरभंगा प्रशासन की बड़ी संलिप्तता के कारण मुख्य अभियुक्त प्रशासन के शिकंजे से बाहर है।
सभी नेता और संलिप्त प्रसाशनिक पदाधिकारी पर हो हत्या का मुकदमा
एमएसयू अंतिम अंजाम तक लड़ेगी लड़ाई ।
अमानवीय तीहरा हत्याकांड मामले में एमएसयू का आमरण भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
दरभंगा जीएम रोड में हुई 3 लोगों की अमानवीय हत्या काण्ड के विरुद्ध मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा गुरुवार को शुरू किया गया आमरण भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा हैं हत्या के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा व संगठन के उदय नारायण झा भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं पीड़ित पिंकी झा के घर के सामने सड़क किनारे बैठ आमरण अनसन शुरू कर दिया हैं माइक लगाकर जनता को जगाने के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर जम कर हमला किया कहा दरभंगा शहर भूमाफिया का अड्डा बन चूका हैं सत्ता के संरक्षण में भूमाफिया लोगों को जिंदा जलाने का काम कर रहे हैं दरभंगा शहर के पोस इलाका माने जाने वाले जीएम रोड में लगभग आधा दर्जन लोगों को जिंदा जलाने का काम किया गया घर पर बुलडोजर चला दिया गया पीड़ित परिवार पुलिस के पास चिल्लाते रहे लेकिन 100 मीटर की दुरी पर विश्वविद्यालय थाना होने के बाबजूद पीड़ित परिवार को जला दिया गया जिसको सुनने के लिए कोई मौजूद नहीं हुआ पीड़ित परिवार मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन अंतिम में परिवार के 3 सदस्यों को अपने जान से हाथ गबाना पड़ा आज पूरा परिवार सदमे में हैं लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं इसके पीछे सफ़ेद कुर्ता का हाथ हैं और इसका सबसे बड़ा जिम्मेवार दरभंगा का पुलिस प्रशासन हैं एसपी हैं नगर थाना विश्वविद्यालय थाना हैं जो 5 लोगों को जिंदा जलाने में अपनी सहभागिता देने का काम किया हैं यह दरभंगा की कोई पहली अमानवीय घटना नहीं हैं इससे पहले भी कई घटना यहाँ घटित होता रहा हैं दरभंगा शहर आज जमीन माफियों का अड्डा बन चूका हैं हर मोहल्ला वार्ड में ये माफिया सफ़ेद कुर्ता के संरक्षण में सक्रिय हैं बुलडोजर चला कर होगा गुंडा को भेज कर मार पिट करना हो यह अब यहाँ की रोज की घटना होगा गयी हैं इसी को खत्म करने के लिए एमएसयू ने ये आंदोलन शुरू किया हैं घटना में शामिल तमाम आरोपी और माफ़िआओ को फांसी मिले इसके लिए यह आंदोलन शुरू किया गया पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसके लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है सत्ता और पुलिस प्रशासन में संलिप्त सभी पुलिस कर्मी को बर्खास्त किया जाए यह हमारी मांग हैं जब तक सभी मांग पूरा नहीं हो जाता एमएसयू परिवार के न्याय हेतु संघर्ष करता रहेगा धारणा के समर्थन में राजद की प्रदेश प्रवक्ता ऋतू जयसवाल भी भूख हड़ताल का समर्थन देकर खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए हुए हैं कांगेस बिहार के अध्यक्ष मदन मोहन झा राजद के मिट्टू खैरिया संगठन के मार्गदर्शक उज्जवल झा भी शामिल हुए सभी ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दिया कहा पीड़ित परिवार के लिए तब तक आंदोलन में बैठे रहेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता हैं आंदोलन जीएम रोड के सड़क किनारे बैठ कर शुरू कर दिया गया हैं और पिछले दो दिनों से लगातार भूख हड़ताल जारी हैं अनशनकारी उदय नारायण झा का हालत नाजुक बना हुआ हैं अभी तक मेडिकल टीम धरनास्थल पर नहीं पहुंच पाया हैं इस बीच सेकड़ो लोग आंदोलन के समर्थन में आंदोलन में शामिल हो रहे हैं सभी ने कहा भूमाफियो को फांसी की सजा मिले घर का कुर्की जब्ती किया जाए स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों पर कारवाई किया जाए पीड़ित परिवार को मुआवजा के रूप में 25 लाख रुपया दिया जाए दोषी पुलिस पर तत्काल कारवाई किया जाए और साथ ही परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए एमएसयू के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल सदस्य गोपाल चौधरी विद्याभूषण राय अमन सक्सेना नीरज भारद्वाज अनिश चौधरी दिवाकर मिश्रा अविनाश साहनी जीप अध्यक्ष सीता देवी किरण देवी संगठन के प्रियेरंजन पांडेय गुलफाम रहमानी अर्जुन कुमार आदित्य मण्डल उग्रनाथ मिश्रा किशन कुमार गुड्डू कुमार राज पासवान कृष्ण मोहन झा समेत कई लोग उपस्थित थे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal