Breaking News

पंचायतीराज विभाग मे अपना इन्जीनियरिन्ग कैडर का फैसला स्वागत योग्य कदम:डा सुनील

पंचायतीराज विभाग मे अपना इन्जीनियरिन्ग कैडर का फैसला स्वागत योग्य कदम:डा सुनील

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्वी)के उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने नीतीश सरकार द्वारा पंचायतीराज विभाग मे अपना इन्जीनियरिन्ग कैडर के गठन के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया है।उन्होने कहा कि सरकार के इस कदम से जहा एक ओर अभियंताओ की किल्लत दूर होगी वही दूसरी ओर पंचायतो मे विकास के रफ्तार को गति मिलेगी।ग्यातव्य हो कि राज्य मे अभियंताओ के 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त है।पंचायत मे विकास कार्य के निष्पादन के लिए अन्य विभाग के अभियंताओ की मदद ली जाती है जिससे उन विभागो के कार्य प्रभावित होते है ,साथ ही अभियंता कार्य बोझ तले दबे रहने के कारण तरह तरह की बीमारी के शिकार होते है जो कही न कही राज्य के विकास को प्रभावित करता है।डॉक्टर चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने अन्ततः अभियंताओ के महत्व को पहचाना।साथ ही उन्होने अभियंताओ के खाली पडे पदो को अविलंब भरते हुए सरकार से अभियंताओ की लंबित मांगो को पूरा करने की भी मांग की।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …