शिवकुमार झा के संपति को जप्त करे सरकार – भाकपा(माले)
जीएम रोड घटना कांड में नगर थाना प्रभारी, नगर इंस्पेक्टर, व एसएसपी को नामजद किया जाय – भाकपा(माले)
शिवकुमार झा का रहा है आपराधिक इतिहास को खंगाले सरकार – माले
दरभंगा भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने एक प्रेस विज्ञपति जारी करते हुए कहा कि जीएम रोड जिंदा जलाने की घटना में सरकार व प्रशासन लापरवाही बरत रही है। घटना के मुख्य अभियुक्त तो गिरफ्तार किए गए है लेकिन मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिवकुमार झा के संपति की जांच व उसके पूरे संपति को सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
श्री यादव ने आगे कहा कि शिव कुमार झा के इतिहास को सरकार को खंगालना चाहिए। शिव कुमार झा इतिहास आपराधिक रहा है। उन्होंने बताया कि शिवकुमार झा ने अपने निजी बॉडीगार्ड को हत्या करने के आरोप में वर्ष 2005 में जेल जा चुके है। वही दूसरी ओर वर्ष 2000 में एनएच 104 में जयनगर खुटौना के ठेकेदार जो गोपालगंज निवासी थे उनका पिच रोलर चोरी कर दूसरे कलर में रंगाकर अपना ठेकेदारी का काम चला रहे थे इस आरोप में भी खुटौना थाना में रोलर बरामदगी के साथ एफआईआर दर्ज किया गया था। इस लिए शिवकुमार झा का सरकार को इतिहास खंगालना चाहिए।
आगे श्री यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में प्रभारी एसएसपी अपने आप को बचा रहे है। लेकिन पूरे घटना का उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए और तत्काल इस पूरे कांड में नगर थाना प्रभारी, नगर इंस्पेक्टर, व प्रभारी एसएसपी को नामजद अभियुक्त बनाने, पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपया मुआवजा देने, तथा क्षतिग्रस्त मकान को बनाने की मांग सरकार से की है अन्यथा भाकपा(माले) इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal