जिस पुलिस प्रशासन पर खुद सवाल उठ रहे हैं, वह पुलिस खुद क्या जांच करेगी! जब बड़े स्तर पर मिलीभगत की बात सामने आ रही है और एसएसपी तक के संज्ञान में मामला था तो भला डीएसपी लेवल के अधिकारी क्या जांच करेंगे! कमिश्नर एवं आईजी स्तर के अधिकारियों से करवाने की मांग पर जोर रहेगा।

एमएसयू द्वारा आयोजित आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है , उदय नारायण झा , अभिषेक कुमार झा स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है । रितु जायसवाल भी साथ डटी हुई है । इधर अनशन दूसरी तरफ सेनानी शहर में ई-रिक्शा के माध्यम से लोगो को जागरूक कर रहे है।
मांगे इस प्रकार है ,
दरभंगा में घटित नृशंस व अमानवीय तीहरा हत्याकांड के विरुद्ध आमरण अनशन
1 . संलिप्त वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी समेत सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो 2. पीड़ित परिवार को सरकार जिम्मेदारी लेते हुए 25 लाख रुपया मुआवजा दें। 3. घटना के दोषी को स्पीडी ट्रायल के तहत शीघ्र फाँसी की सजा हो ।
इन मांगों पर स्थानीय प्रशासन सजग नही है , चीर निंद्रा में सोई हुई है। पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिले और परिवार में एकमात्र जीवित बची निक्की को सरकारी नौकरी दी जाए ।
मांग यही है अभी तक कोई ठोस आश्वासन नही मिला है , डॉक्टरों की टीम ने हालात को नाजुक बताते हुए DMCH रेफर कर इलाज करवाने की नसीहत दी लेकिन सेनानी अनशनकारी ने आमरण स्थल से उठने से मना कर दिया। इस अनशन में सैकड़ो लोगो ने आज भी सहभागिता दिया और न्याय की लड़ाई सतत चल रही है जीएम रोड हत्या काण्ड मामले में एमएसयू का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी हैं कहा न्याय तक जारी रखेंगे 19 फ़रवरी शनिवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा पिंकी झा के परिवार के लिए गुरुवार से शुरू किया गया आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा बीते कुछ दिनों से दरभंगा शहर में जीएम रोड पर हुए अमानवीय घटना को लेकर शहर के लोगों में काफी गुस्सा हैं इधर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने भी अपना आंदोलन तेज कर दिया हैं रोजाना हजारों लोग धारणास्थल पर पहुंच आंदोलन का समर्थन दे रहे हैं आमरण भूख हड़ताल पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा संगठन के उदय नारायण झा व समाजसेवी ऋतू जायसवाल बैठे हुए हैं जिनकी हालत लगातार नाजुक होते जा रहा हैं आंदोलनकारी उदय नारायण झा का हालत लगातार ख़राब होता जा रहा हैं प्रशासनिक व्यस्था आंदोलन समाप्त करने के लिए तमाम तरह का कोशिश कर रहे हैं लेकिन मांग पूरा होने दिशा में कोई भी काम नहीं कर रहे हैं परिवार न्याय की आस लगाकर बैठा हैं लेकिन न्याय कैसे मिलेगा जुल्म करने वाले जब खाकी वर्दी ही हो तो न्याय कैसे मिलेगा न्याय के लिए मजबूती से लड़ना होगा ये लड़ाई सफ़ेद कुर्ता में बैठे बड़े बड़े माफिआओं से हैं जो लोगों को जिंदा जला देते हैं शहर के बीचो बीचो घर में बुलडोजर चलाया जाता हैं यह आंदोलन इसी को खत्म करने के लिए हैं दरभंगा से भूमाफिया गुंडा मवाली के अंदर खौफ दिखाने के लिए हैं पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसके लिए हैं जब तक मांग पूरा नहीं होगा आंदोलन जारी रखेंगे इसके लिए शहर माइकिंग कर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं आंदोलन के समर्थन में एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल गोपाल चौधरी पूर्व मेयर मिट्ठू खैरिया विद्याभूषण राय अमन सक्सेना दिवाकर मिश्रा वीरेंद्र कुमार नीरज भारद्वाज अनुपम झा अविनाश साहनी अनीश चौधरी कन्हैया कुमार मनीष झा राहुल कुमार संत कुमार गुड्डू कुमार किशन कुमार समेत कई लोग धारणा के समर्थन में बैठे हुए हैं.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal