रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चल रहा अखंड नवाह संकीर्तन

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत टटुआर गांव में अवस्थित अति प्राचीन श्री श्री 108 बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में इन दिनों अखंड नवाह संकीर्तन चल रहा है। मंगलवार को शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के कारण टटुआर गांव सहित आसपास के पड़ोसी गांवों ब्रह्मपुरा, चनौर, फूलवन, बघाँत, सखवार, राजे, बलौर, मकरंदा आदि का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
ग्रामीणों द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह अखंड नवाह संकीर्तन आगामी शुक्रवार तक चलेगा। संकीर्तन के दौरान सखबाड़, फुलवन, ब्रह्मपुरा, चनौर, उजान एवं राजे आदि गाँव के कीर्तन मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुतियां निरंतर समां बांधे है। आयोजन को सफल बनाने मे गाँव के बुजुर्ग एवं युवा कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात लगे हुए हैं ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal