Breaking News

देकुली गांव में छात्र-युवा संवाद आयोजित। भाजपा-जदयू की सरकार नौजवानो को ठगने का काम कर रही है – आफताब आलम

देकुली गांव में छात्र-युवा संवाद आयोजित।

भाजपा-जदयू की सरकार नौजवानो को ठगने का काम कर रही है – आफताब आलम

9 मार्च को पटना में युवाओं का होगा महजुटान- आइसा, इनौस

दरभंगा सम्मानजनक रोजगार व न्यायपूर्ण बहाली के लिए छात्र-युवाओं का रोजगार अधिकार आन्दोलन के तहत आज छात्र-युवा संवाद आज बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव में आयोजित की गई।

संवाद में मुख्य अतिथि के तौर पर इनौस के प्रदेश अध्यक्ष आफताब आलम शामिल थे।
छात्र युवा संवाद का संचालन आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव इस किया।

संवाद को संबोधित करते हुए इनौस के प्रदेश अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि आज भाजपा-जदयू की डबल इंजन की सरकार छात्र-नौजवान विरोधी हैं। चुनाव में 19 लाख रोजगार का वादा कर छात्र-युवाओं को ठगने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया को धीमी गति से चलाया जा रहा है। बिहार के अंदर बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि बिहार में करोड़ो पदों पर शीट खाली है लेकिन बहाली नही हो रही है। कही फर्म है तो परीक्षा नही, परीक्षा है तो रिजल्ट नही और रिजल्ट है तो भर्ती नही। सिर्फ नौजवनाओ को ठगा जा रहा है।उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं को एकजुट होकर भाजपा-जदयू सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार का छात्र-नौजवना एलान कर दिया है 19 लाख रोजगार, मांग रहा है युवा बिहार का नारा बुलंद किया जाएगा।

वही आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव व जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि आज जिस तरह बिहार के अंदर नौजवानों को ठगा जा रहा है ठिक उसी आधार पर बिहार के छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है। एक साजिश के तहत सरकारी स्कूल को मर्ज करने की प्रक्रिया चलायी गई। जिससे कि शिक्षा की स्थिति भी बर्बाद हो जाय और रोजगार के अवसर को भी खत्म किया जा सके। आइसा नेताओ ने कहा कि बिहार के अंदर छात्र-युवाओं का मोर्चा वनाकर आन्दोलन को मजबूत करना होगा।

वही माले के युवा नेता अभिषेक कुमार व केशरी कुमार यादव ने कहा कहा कि 9 मार्च को पूरे बिहार के छात्र-युवा पटना पहुचकर रोजगार अधिकार आन्दोलन को मजबूत बनाएगी। और बिहार विधानसभा के अंदर शिक्षा रोजगार के सवालों को मजबूती से उठाएगी।
संवाद में इनौस राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार राम, आइसा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शम्स तबरेज, शरीक आरिफ, राहुल कुमार, सुभाष कुमार पासवान,शिवम कुमार, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, घनश्याम कुमार, राधे श्याम कुमार, राहुल कुमार, अशोक कुमार,गोपाल कुमार, किसन महतो, मिथुन कुमार सहित दर्जनो लोग शामिल थे।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …