Breaking News

दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषा आन्दोलनकारी शहीदों को किया नमन

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषा आन्दोलनकारी शहीदों को किया नमन

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर सीएम साइंस कालेज के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने सभी मातृभाषा अनुरागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वर्ष 1952 में बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के दौरान अपनी मातृभाषा के लिए शहीद हुए युवाओं को नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मातृभाषा दिवस लोगों में अपने मां की भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना उत्प्रेरित करते हैं। ऐसे में मैथिली भाषा के विकास को लेकर आज जो माहौल है, उसके समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस जैसे अवसर बहुत प्रासंगिक हो जाते हैं. मौके पर डा दिलीप कुमार झा, डा गिरीन्द्र मोहन मिश्र, डा दिनेश प्रसाद साह, डा सुजीत कुमार चौधरी, डा सत्येन्द्र कुमार झा, डा खालिद अनवर, डा नेहा वर्मा, डा निधि झा, डा सुषमा रानी, विमल कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, डा रोहित कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, चेतकर झा आदि उपस्थित थे.

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …