Darbhanga
समाहरणालय पर माले और किसान महासभा का संयुक्त धरना से पैक्स राशि गवन करने वाले पैक्स अध्यक्षों की गिरफ्तारी और डिफॉल्टर पंचायतों में पैक्स चुनाव स्थगित करने के निर्णय की वापसी की मांग।

भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर धरना देकर पैक्स की राशि गवन करने वाले पैक्स अध्यक्षों की गिरफ्तारी और डिफॉल्टर पंचायत में पैक्स चुनाव स्थगित करने के फैसले को वापस लेकरपैक्स अध्यक्षों का चुनाव कराने की मांग की गई।चोरी पैक्स अध्यक्षों की और पैक्स का चुनाव नहीं कराकर सजा किसानों को देने तथा पैक्स के लाभ से किसानों को बंचित करने का अलोकतांत्रिक कदम का विरोध किया गया।
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवन यादव की अध्यक्षता में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए माले के संस्थापक बरिष्ट नेता आर के सहनी ने बहादुरपुर देकुली पंचायत के गवन के आरोपी पैक्स अध्यक्ष श्याम भारती ,सिमरा निहालपुर पंचायत के गवन केआरोपी पैक्स अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह सहित ज़िला के सभी गवन के आरोपी पैक्सअध्यक्षों को गिरफ्तार करने की मांग किया और उन डिफॉल्टर पंचायतों में भी पैक्स चुनाव कराने की मांग किया।उन्होंने कहा कि खता पैक्स अध्यक्षों की और सजा किसानों को देना बिल्कुल न्याय प्रणाली और लोकतंत्र के खिलाफ है।
बहादुरपुर पंचायत के मुखिया और माले नेता नन्द लाल ठाकुर ने पैक्स राशि गवन करने वाले पैक्स अध्यक्षों से गवन की राशि मुकदमा दर्ज कर के और उसकी निजी सम्पति जब्त कर के वसूली करने की मांग किया और पैक्स मतदाता किसानों को पैक्स अध्यक्ष चुनाने और उससे लाभ लेने से बंचित नहीं करने का आग्रह जिलाधिकारी से किया।उन्होंने कहा चोरी करने वाले को सजा मिले ,निर्दोष किसानों को नहीं।
नागेंद्र यादव, राम उदगार यादव, देवेंद्र शाह, पप्पू पासवान, उमेश शाह, सत्य नारायण मुखिया ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
लिखित मांगपत्र जिला समाहर्ता को समर्पित किया गया।
धरना में जयराम यादव, गणेशी सदा, सविता देवी, राजेन्द्र राम, उर्मिला देवी, जितेंद्र राम, वीरेंद्र मांझी, किशुन मांझी, विवेकानन्द राय सहित अनेक लोग धरना में शामिल थे।
आर के सहनी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal