Breaking News

जीएम रोड कांड को लेकर धरना दे रहे राजेश झा सहित अन्य की गिरफ्तारी निंदनीय- भाकपा(माले)

जीएम रोड कांड को लेकर धरना दे रहे राजेश झा सहित अन्य की गिरफ्तारी निंदनीय- भाकपा(माले)

एसएसपी पर अभी तक करवाई नही होना मिथिलावासियो का अपमान- धीरेन्द्र झा

दरभंगा सत्ता संरक्षित भूमाफिया और पुलिस की मिलीभगत से मकान कब्ज़ा के उद्देश्य से आयोजित बर्बर जनसंहार के खिलाफ इंसाफ के लिये संघर्षरत राजेश कुमार झा सहित अन्यों की गिरफ्तारी की निंदा भाकपा माले करती है।

उक्त बातें भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कही। उन्होंने गिरफ्तार तमाम लोगों को रिहा करने की मांग की है। आगे उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल 50 लाख का मुआबजा और नौकरी सरकार को देनी चाहिए।
श्री झा ने कहा की मिथिलांचल में इतना बड़ा जघन्य घटना में एसएसपी पर कार्रवाई नही होना मिथिलावासियों का अपमान है। उन्होने मिथिलांचल वासियो से अपील किया कि इस पीड़ित परिवार रीता झा के न्याय के लिए भाकपा(माले) सरक से लेकर सदन तक आवाज को बुलंद करेगी।

प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …