Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रान्त का 63 वा अधिवेशन खगड़िया में संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रान्त का 63 वा अधिवेशन खगड़िया में संपन्न हुई। दो दिनों तक चले अभाविप बिहार प्रांत अधिवेशन में में संगठन की आगामी कार्यक्रम, सांगठनिक विस्तार, बिहार प्रदेश की वर्तमान परिदृश्य एवं शैक्षणिक परिदृश्य आदि विषयों पर मंथन कर विस्तृत योजना बनाया गया। अधिवेशन में संगठन की

मजबूती के लिए वर्ष 2021-22 हेतु नए दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें दरभंगा जिले के पूजा कश्यप को प्रदेश सह मंत्री , उत्सव पराशर को विभाग संयोजक दरभंगा मधुबनी , प्रो. विनोदानंद झा को विभाग प्रमुख दरभंगा मधुबनी, डा आर एन चौरसिया को जिला प्रमुख, हरिओम झा को दरभंगा जिला संयोजक साथ ही सुमित सिंह, कौशल झा, ऋषिकेश आचार्य, आशुतोष गौरव, प्रीति कुमारी को प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य बनाया गया। नव मनोनीत सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं को अभाविप दरभंगा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया..

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …