Breaking News

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन भारत की बैठक मिर्जापुर पूनम सिनेमा रोड स्थित होटल एपी पैलेस में आहूत की गई।

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन भारत की बैठक मिर्जापुर पूनम सिनेमा रोड स्थित होटल एपी पैलेस में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। वहीं बैठक में

आगामी कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 6 मार्च 2022 को संगठन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगठन के अलावा अन्य लोग भी इस रक्तदान में शामिल हो सकते हैं। वही 15 मार्च 2022 को होली मिलन समारोह आयोजित की जाएगी। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारी सदस्य के द्वारा संगठन को और मजबूत करने हेतु विचार विमर्श किया गया एवं जिले के सभी थाना से वार्तालाप कर कानून को मदद करने को लेकर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सभी थाना में जाकर थाना अध्यक्ष से मिलकर वार्तालाप करेंगे और हर संभव सहयोग करने को लेकर जिले के सभी थाना को थाना अध्यक्ष से मिलेंगे। वही बैठक में अच्छे कार्ड को लेकर अमलेश कुमार यादव को पदोन्नति करते हुए दरभंगा जिला के प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया बैठक में प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार जिला अध्यक्ष ललित यादव जिला अध्यक्ष आईटी सेल सजल यादव नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह जिला सचिव सुनील भारती सदस्य अशोक कुमार अंकित कुमार पप्पू कुमार शाह धर्मवीर मिश्रा मोहम्मद इम्तियाज एवं प्रिंस उपस्थित रहे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …