इसे जंगलराज कहा जाए या महा जंगलराज
अपराधियों में कानून का डर हो चुका समाप्त : डॉ मुन्ना खान

दरभंगा। मौलागंज निवासी स्वर्गीय अशोक साह के पुत्र उम्र लगभग 24 वर्षीय नंदू कुमार ऑटो चालक की शुक्रवार की रात मब्बी थाना के निकट स्थित कैंसर हॉस्पिटल नजदीक अपराधियों द्वारा पहले बुरी तरह से मारा पीटा गया. और फिर गोली मारकर परिवार का एक होनहार लड़के की हत्या कर दी गई। लगातार अपराध के कारण दरभंगा का नाम पूरे देश में बदनाम हो रहा है. आए दिन बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है एक के बाद एक घटनाओं को अपराधियों नशेड़ीओ द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसके कारण लगातार अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। आज अपराधियों में भय जैसे समाप्त हो गया हो सूचना मिलने पर लोगों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में ही रात को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाज के पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी ऐसा जांच के क्रम में डॉक्टरों ने नंदू कुमार को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने मौलागंज सड़क पर बांस बल्ला लगा एवं टायर जलाकर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय वार्ड पार्षद पति एवं पूर्व पार्षद डॉ मुन्ना खान भी परिवार वालों के साथ मिलकर सड़क पर बैठ गए और दोषियों की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की राशि के भुगतान की मांग करने लगे मां का अपने बेटे की मौत के बाद बहुत बुरा हाल है रो-रो कर बार-बार बेहोश हो रही थी. ऑटो चालक संघ की ओर से भी ऑटो चालक की हुई हत्या के विरोध में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते दिखे, वही डॉ मुन्ना खान ने कहा मृतक की विधवा मां को सिर्फ यही एक पुत्र था, जो इसकी देखरेख करता था. इसलिए जन अधिकार पार्टी (लो०) एवं पार्षद के तौर पर ही तत्काल 20000 रूपये की आर्थिक मदद दाह संस्कार के लिए किया गया। उन्होंने कहा जब तक इस परिवार को मुआवजा एवं न्याय नहीं दिला देता तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, दूसरी ओर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान एवं टेंपो चालक संघ के जिलाध्यक्ष नवीन खटीक के समक्ष एसडीपीओ सदर एवं चार थाने के थानाध्यक्ष के सामने यह बात तय पाया 48 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। वही मुआवजा की राशि भी सरकार की तरफ से दी जाएगी. तब जाकर सड़क का जाम हटाया गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने काफी आक्रोश जताया और दरभंगा में बढ़ते अपराध नशा के नए-नए रूप से हो रहे अपराध में बढ़ोतरी पर चिंता जताया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal