अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार बजट एक नजर मे~

वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार तार किशोर प्रसाद द्वारा पेस आज का बजट मुख्यतः 6 सूत्रों पर आधारित है जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग ,कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण पर विशेष फोकस किया गया है. इस बार बजट में 151 एथेनॉल उत्पादन के लिए फैक्ट्री लगाने का लक्ष्य रखा गया है जो बिहार जैसे राज्य के लिए सराहनीय कदम है. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक लाख करोड़ का ब्याज मुक्त लोन का प्रावधान किया गया है जिसका हम स्वागत करते हैं| बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 29 हजार करोड़, शिक्षा के लिए 39 हजार करोड़, स्वास्थ्य के लिए 16 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी. बजट का 65% सामाजिक क्षेत्र में खर्च करने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है.
बिनोद कुमार पंसारी, अध्यक्ष मिथिलांचल इंडस्ट्रियल चेंबर ऑफ कॉमर्स, दरभंगा.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal