दरभंगा उर्दू बाजार शिव मंदिर प्रांगण से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कलश शोभा यात्रा निकाली

अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

चारों पहर शिव विवाह पूजन की रसम अदायगी के साथ लगातार 24 घंटे तक होगी एक कुंडीय अष्टयाम

दरभंगा उर्दू बाजार के निकट शिव मंदिर प्रांगण में आज मंगलवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक कुण्डीय 24 घंटे का अष्टयाम हुआ शुरू इस अष्टयाम शुरू होने से पहले कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। कन्याओ ने इस कलश शोभायात्रा में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। व कलश शोभायात्रा उर्दू बाजार शिव मंदिर के प्रांगण से निकलकर मिलान चौक खानकाह चौक जेपी चौक टाउन हॉल , सुभाष चौक, शिवाजीनगर , नगर थाना होते हुए शांति पूर्वक कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुँची निवेदक त्रिलोकी महतो ,शंभू महासेठ ,जय प्रकाश मंडल ,राजू महतो, मनोज महतो, अशोक केसरी ,गोपाल महतो, बबलू साह ,रविंद्र महतो, कृष्णा महतो, गिरीश महतो, बिंदु महतो , सभी सदस्यों ने मिलकर इस कलश शोभायात्रा में साथ साथ चले।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …