Breaking News

मनीगाछी हजारों कांवरियों ने गंगाजल से किया बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक

अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

हजारों कांवरियों ने गंगाजल से किया बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक

मनीगाछी प्रखंड के टटुआर पंचायत अंतर्गत विशौल गांव स्थित प्राचीन बाबा सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सिमरिया से पैदल एवं वाहन से गंगाजल लाकर हजारों कमरथुओं ने मंगलवार को जलाभिषेक किया। मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की कतार देर शाम तक लगी रही। बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर विशौल में टटुआर पंचायत के मध्य विद्यालय के समीप स्थित पोखर से भव्य कलश यात्रा की शक्ल में जल लाकर 108 कुंवारी कन्याओं ने बाबा पर अर्पित किया। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने रंग-बिरंगी झांकियों एवं ढोल-नगाड़े़ के साथ पैदल कांवर यात्रियों का गांव की सीमा पर अगवानी की और हर हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिर के प्रांगण में पहुंचे। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जीवकांत मिश्र ने बताया कि परंपरा के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर रात्रि में चारों पहर शिव विवाह पूजन की रस्म अदायगी की जाएगी। साथ ही, महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान लगातार चार दिनों तक भक्ति, संस्कृति और साहित्य की मनोरंजक सरिता बहेगी।
उधर, मंदिर परिसर में चल रहे भागवत ज्ञान यज्ञ की साप्ताहिक कथा के पांचवे दिन कथा वाचक नटवर नारायण ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का रोचक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं।
उन्होंने बताया कि वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक 23 अवतारों को धारण किया है। लेकिन इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। उन्होंने कृष्ण जी के जीवन गाथा का विस्तार पूर्वक विवरण कर संगतों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला के बारे में विस्तार से बताया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …